{"_id":"6aef8de7e1797272350e331b","slug":"do-not-apply-toothpaste-or-ice-to-the-burned-area-instead-place-it-in-waterdo-not-apply-toothpaste-or-ice-to-the-burned-area-instead-place-it-in-water-agra-news-c-25-agr1067-1207578-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जले हुए हिस्से पर टूथपेस्ट-बर्फ न लगाएं, पानी में रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जले हुए हिस्से पर टूथपेस्ट-बर्फ न लगाएं, पानी में रखें
विज्ञापन
एसएन की ऑनलाइन ओपीडी के लिए क्यूआर कोड
आगरा। दिवाली पर पटाखे विशेष सावधानी से चलाएं। खासतौर से बच्चों को अपनी निगरानी में ही ऐसा करने दें। अगर पटाखों से जल जाएं तो उस हिस्से पर टूथपेस्ट, बर्फ, हल्दी, तेल न लगाएं। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा है। तत्काल 20 मिनट तक सामान्य पानी में रखें, इससे तापमान कम होने से जख्म में राहत मिलेगी।
एसएन के बर्न यूनिट प्रभारी डॉ. दीपशिखा भ्रांति है कि जले हुए हिस्से पर तेल, हल्दी, टूथपेस्ट, बर्फ से आराम मिलता है लेकिन इससे जख्म और गंभीर बन सकता है। बर्फ घिसने से ऊपरी सतह ठंडी होने से जख्म का तापमान गहराई में जाने लगता है, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। सामान्य पानी में जले हुए हिस्से को 20 मिनट तक रखें और डॉक्टर को दिखाएं। जले हुए हिस्से में चूड़ी, अंगूठी, घड़ी है तो सावधानी से निकाल दें, क्योंकि सूजन होने पर दिक्कत बन सकती है।
ऑनलाइन मिलेगा जले हुए मरीजों को इलाज
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि जले हुए मरीजों के लिए बर्न यूनिट में टेलीमेडिसिन भी शुरू हो गई है। 9412715308 पर फोन कर और जख्म का फोटो वॉट्सएप कर सकते हैं। यहां पर विशेषज्ञ दवा लिखने के साथ सावधानी के बारे में भी बताएंगे। क्यूआर कोड भी जारी किया है, जिसमें स्कैन कर फोटो भेज सकते हैं, इसे देखकर विशेषज्ञ उपचार बताएंगे।
विज्ञापन
इमरजेंसी टीम बनी, 24 घंटे इलाज की सुविधा
एसएन इमरजेंसी में पांच विशेषज्ञों की टीम बनी है। इसमें त्वचा रोग, प्लास्टिक सर्जन, फिजिशियन, नेत्र रोग, ईएनटी रोग विशेषज्ञ हैं। दवाओं की अतिरिक्त व्यवस्था की है। जले हुए मरीजों के लिए सर्जरी विभाग में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की है। प्राचार्य ने बताया कि 24 घंटे विशेषज्ञों की टीम सक्रिय रहेगी। जले हुए गंभीर मरीजों को बर्न यूनिट में भर्ती किया जाएगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी और जिला अस्पताल में भी जांच-इलाज की अतिरिक्त व्यवस्था की है। आपातकालीन नंबर 9458569043 और एंबुलेंस के लिए 102 और 108 नंबर पर फोन कर सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान:
पटाखे चलाते वक्त सूती कपड़े पहनें और ढीले-ढाले कपड़े न पहनें
आंखों में बारूद-जलने पर रगड़े नहीं, चिकित्सक के पास लेकर जाएं।
पटाखों को हाथ में रखकर न चलाएं, जेब में भी न रखें।
पटाखा जलाने वाले स्थान पर पानी, रेत की व्यवस्था रखें।
रॉकेट को हाथ में पकड़कर नहीं लॉन्चिंग पैड से चलाएं।