फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DNA test of cabinet minister should be done

कैबिनेट मंत्री का डीएनए टेस्ट कराया जाए

Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
DNA test of cabinet minister should be done
सपा विधायक राजकुमार यादव पत्रकारों से वार्ता करते हुए। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से सपाइयों में आक्रोश है। पार्टी नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की बात कही है। सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार को मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी का डीएनए करना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव व सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता की। विधायक ने कहा कि मंत्री नंदगोपाल नंदी द्वारा दिया गया बयान अपमानजनक है। समाजवादी पार्टी संस्कारों वाली पार्टी है। सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संस्कारवान पिता के संस्कारवान पुत्र हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा दिया गया बयान निंदनीय होने के साथ ही उनकी मानसिकता को बताता है। विधायक ने कहा कि ‘नंदी’ को देश में दूसरे किस नाम से जाना जाता है और मंत्री की भाषा कैसी है इस पर तल्खी भरा तंज किया। उन्होंने कहा कि मंत्री नंदी के खिलाफ समाजवादी पार्टी रिपोर्ट दर्ज कराएगी। विधायक सदर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने वालों की मानसिकता अब देश की जनता जान चुकी है। जब देश के प्रधानमंत्री मर्यादा के खिलाफ बयान दे रहे हैं, तो प्रदेश के मंत्रियों की मानसिकता खराब होना स्वाभाविक ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed