फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM's car stopped, had to go to residence on foot

Agra News: डीएम की गाड़ी रोकी, पैदल ही आवास तक जाना पड़ा

Sat, 03 Aug 2024 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 03 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
DM's car stopped, had to go to residence on foot
कासगंज। एक दिन पूर्व शहर के सुमंत कुमार इंटर कॉलेज में मिड डे मील खाकर बीमार पड़े 56 छात्रों के मामले में शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। उन्होंने भोजन की आपूर्ति करने वाले एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम मेधा रूपम की गाड़ी रोकी औ्र उसके सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। काफी समझाने के बावजूद वे नहीं माने। गाड़ी नहीं निकल पाने के कारण डीएम को पैदल ही आवास तक जाना पड़ा। एबीवीपी कार्यकर्ता दोपहर के समय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सहमंत्री तेजेंद्र लोधी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने धरना-प्रदर्शन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को एनजीओ के द्वारा दूषित खाना दिया गया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि एनजीओ की संचालक अशर्फी देवी एवं संबंधित अधिकारी व कॉलेज प्रशासन पर मुकदमा दर्ज किया जाए। पांच दिन में पूरी कार्रवाई की जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद बड़ा आंदोलन करेगी। विद्यार्थी परिषद के एटा विभाग संयोजक मृदुल तिवारी ने कहा कि पांच दिन का समय डीएम को दिया गया है। वे छात्रों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करें। परिषद के कार्यकर्ता धूप और गर्मी के बीच डीएम की कार के आगे बैठकर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान गाड़ी आगे नहीं बढ़ी सकी। नतीजा डीएम को आवास तक पैदल चलकर ही जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed