फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM Withholds Salaries of Three Officials Over Negligence During Public Hearing

डीएम के कड़े तेवर: जनसुनवाई में लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार, चिकित्सा अधीक्षक समेत तीन का रोका वेतन

Mon, 04 May 2026 11:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 04 May 2026 11:59 PM IST
सार

जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय अधिकारी शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न करें। शिकायतकर्ता को फोन कर उनकी समस्या समझें और मौके पर जाकर फोटो साक्ष्य के साथ रिपोर्ट लगाएं। 

विज्ञापन
DM Withholds Salaries of Three Officials Over Negligence During Public Hearing
बैठक लेते जिलाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में कलेक्ट्रेट में सोमवार को आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल के कड़े तेवर देखने को मिले। जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने और बैठक से बिना सूचना गायब रहने पर डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका महिला चिकित्सालय, सीएनडीएस और उच्च शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल ने असंतुष्ट फीडबैक पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। जल निगम, टोरंट पावर, आवास विकास और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सभी फीडबैक असंतुष्ट मिलने पर उन्होंने जवाब तलब किया। सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान नलकूप खराब होने की शिकायत पर सहायक अभियंता द्वारा संतोषजनक उत्तर न देने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए उनका भी वेतन रोकने के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर, 720 में से 695 शिकायतों के सफल निस्तारण पर जिला पूर्ति अधिकारी की कार्यशैली की सराहना की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय अधिकारी शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न करें। शिकायतकर्ता को फोन कर उनकी समस्या समझें और मौके पर जाकर फोटो साक्ष्य के साथ रिपोर्ट लगाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन विभागों का निस्तारण स्तर 60 प्रतिशत से कम है, उनकी विशेष मॉनिटरिंग की जाएगी। बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह, एडीएम शुभांगी शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed