{"_id":"6a306a3ab2029021e806248f","slug":"dm-withholds-salaries-of-negligent-officers-issues-notice-to-deputy-cmo-agra-news-c-25-1-agr1067-1085961-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लापरवाह अफसरों का डीएम ने रोका वेतन, डिप्टी सीएमओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लापरवाह अफसरों का डीएम ने रोका वेतन, डिप्टी सीएमओ को नोटिस
विज्ञापन
आगरा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन शिकायत (आईजीआरएस) पोर्टल समीक्षा बैठक में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कार्रवाई की। नाला निर्माण संबंधी शिकायत का घटिया निस्तारण करने पर सिंचाई विभाग के एई को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और अधिशासी अभियंता (एक्सियन) का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, त्रुटिपूर्ण आख्या लगाने पर डिप्टी सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
इसके अलावा बिना सूचना बैठक से नदारद रहने पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और पाैधरोपण अभियान के तहत तार फेंसिंग कार्य में लापरवाही बरतने पर बीडीओ बरौली अहीर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण, नगर निगम, आरटीओ प्रशासन, बेसिक शिक्षा और विद्युत विभाग की अस्पष्ट व गुणवत्ताहीन आख्याओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया।
बिजली विभाग की 17 शिकायतों में जनता के असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को 48 घंटे में फील्ड विजिट कर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। उन्होंने जर्जर लाइनों को कारोबार योजना में शामिल करने और मियावाकी पद्धति से हुए पाैधरोपण की एक सप्ताह में फेंसिंग कराने के लिए कहा। बैठक में एडीएम प्रोटोकॉल अमरेंद्र व अन्य मौजूद रहे।