{"_id":"69670dd437b15b1f5e025728","slug":"dm-warns-departments-over-poor-cm-dashboard-rankings-orders-immediate-data-correction-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: खराब ग्रेडिंग वाले विभागों को फटकार, जिलाधिकारी ने दिए डाटा सुधारने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: खराब ग्रेडिंग वाले विभागों को फटकार, जिलाधिकारी ने दिए डाटा सुधारने के निर्देश
Wed, 14 Jan 2026 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 14 Jan 2026 09:00 AM IST
सार
जिलाधिकारी ने की सीएम डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सीवीओ को गोशालाओं के निरीक्षण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
आगरा जिलाधिकारी कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जिलाधिकारी अरविंद एम बंगारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभागों को सी या डी ग्रेड प्राप्त हुए है, वे अपनी कार्यप्रणाली सुधारें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
त्रुटिपूर्ण डाटा और खराब रैंकिंग पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कहा कि ओडीओपी (डी ग्रेड), मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह ( सी ग्रेड) और छात्रवृत्ति योजनाओं में जनपद की रैंकिंग खराब है। अगर डैशबोर्ड पर फीड डाटा गलत है, तो संबंधित विभाग शासन से पत्राचार कर उसे तुरंत शुद्ध कराएं ताकि जिले की रैंकिंग प्रभावित न हो।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि समय सीमा के बाद प्रोजेक्ट पूरे होने से लागत बढ़ती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बढ़ती ठंड को देखते हुए डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निराश्रित गो-आश्रय स्थलों का स्वयं निरीक्षण करने और तिरपाल व चारे की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस शिकायतों पर उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कागजी निस्तारण न करें, बल्कि आवेदक से फोन पर बात कर गुणवत्तापूर्ण समाधान कराएं। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी और संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।