फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM took stock of the flood, learned the situation from the villagers

Agra News: डीएम ने लिया बाढ़ का जायजा, ग्रामीणों से जाना हाल

Fri, 08 Aug 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM took stock of the flood, learned the situation from the villagers
प​टियाली क्षेत्र में बाढ़ ग्रस्त गांवों का नाव में सवार होकर निरीक्षण करते डीएम प्रणय सिंह व अन - फोटो : टियाली क्षेत्र में बाढ़ ग्रस्त गांवों का नाव में सवार होकर निरीक्षण करते डीएम प्रणय सिंह व अन्य अ​धिकारी ।
कासगंज। गंगा में बढ़ रहे जलस्तर और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने पटियाली के बाढ़ प्रभावित मूंजखेड़ा, नगला दुरजन, नगला जयकिशन सहित आसपास के इलाके का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों से बातचीत कर उनका हाल जाना। साथ ही तहसील प्रशासन की टीम को हर संभव सहयोग करने और बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी मोटरबोट से बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी उन्होंने पानी की स्थिति के बारे में जानकारी ली। आगामी समय की स्थिति को भी समझा। उन्होंने मानचित्र पर भी गंगा के रूट, प्रभावित इलाके व आबादी के इलाके के बारे में गहनता से जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ग्रामीणों से भी रूबरू हुए और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं। ग्रामीण वहां आश्रय ले सकते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग की टीमों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं। वहीं पंचायत विभाग को जल निकास कराने, एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल को कहा कि वह राजस्व टीमें प्रभावित इलाकों में सक्रिय रखें और ग्रामीणों से बाढ़ के पानी की स्थिति का जायजा लेते रहें। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed