फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM sukhlal bharti surprise inspection of the etah municipality

एटा: गंदगी देख भड़के जिलाधिकारी, बोले- यह नगर पालिका है या नरक पालिका

Sat, 28 Sep 2019 12:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
DM sukhlal bharti surprise inspection of the etah municipality
पालिका कर्मियों से जानकारी लेते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एटा में जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। पालिका परिसर में गंदगी देख वो भड़क गए और बोले कि यह नगर पालिका है या नरक पालिका है? इस पर वहां मौजूद अधिकारी-कर्मचारी बगलें झांकने लगे। जिलाधिकारी ने इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि से सवाल जवाब भी किए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कहा कि पालिका परिसर में गंदगी से हाल बदहाल है, तो शहर में क्या होगा? पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि से कहा कि यह नगर पालिका है या नरक पालिका। उन्होंने पालिका प्रतिनिधि से कहा कि 15 वर्ष से अध्यक्ष हो, फिर भी पालिका की दुर्दशा हो रही है।
विज्ञापन


निरीक्षण में पाया कि स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर पालिका में खानापूर्ति हो रही थी। पालिका में गुटखा खाने, थूकने पर 500 रुपये का जुर्माना का पोस्टर लगा रखा था, लेकिन उसी स्थान पर गुटखा तंबाकू की पीक के निशान थे। जिलाधिकारी ने पालिका कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'शहर का क्या हाल होगा'

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने बताया कि जब नगर पालिका का यह हाल है, तो शहर की क्या उम्मीद की जाए? कर्मचारी एडवांस में हस्ताक्षर करके गायब हैं। पालिका का भवन भी जर्जर है। इसे लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। कोई शिकायत मिलेगी, तो जांच कराई जाएगी।

पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश गांधी ने कहा कि नगर पालिका का भवन जर्जर हो चुका है। जब हम चेयरमैन बने थे, तब हाल ज्यादा खराब था। अब इसको तुड़वाकर दोबारा बनवाया जाएगा। पालिका के अधिकांश कर्मचारी बीएलओ ड्यूटी में हैं, इसलिए वे कार्यालय में नहीं थे। पालिका की गंदगी को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed