फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM, SP took stock of preparations for nomination

Agra News: डीएम, एसपी ने नामांकन की तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 11 Apr 2024 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
DM, SP took stock of preparations for nomination
कासगंज। डीएम सुधा वर्मा एवं एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कलेक्ट्रेट पर नामांकन प्रक्रिया के संबंध में व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एडीएम एवं एसडीएम को व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं निर्धारित कर ली जाएं। 12 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। डीएम के न्यायालय कक्ष में नामांकन दाखिल होंगे।डीएम एवं एसपी ने सायं के समय कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार से लेकर लगाए गए बैरिकेडिंग व अन्य व्यवस्थाएं देखीं। मुख्य द्वार से कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। केवल सीमित लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार से लेकर विकास भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर भी कड़ी सुरक्षा रहेगी। विकास भवन के मार्ग पर भी बैरियर लगाया गया है जिससे विकास भवन के रास्ते से कोई अनाधिकृत लोग कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश न कर पाएं। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने एएसपी को सभी बैरियर, चेक प्वाइंटों पर पुलिस व पीएसी की तैनाती के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित होनी है। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। केवल प्रत्याशी, उनके प्रस्ताव व निर्धारित संख्या में ही लोग नामांकन स्थल पर प्रवेश कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed