{"_id":"6891140f19ab8180fc05869b","slug":"dm-saw-the-situation-officers-and-employees-were-present-from-the-offices-kasganj-news-c-175-1-kas1001-135367-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: डीएम ने देखा हाल, कार्यालयों से थे अधिकारी और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: डीएम ने देखा हाल, कार्यालयों से थे अधिकारी और कर्मचारी
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी नदारद थे। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालयों में उपस्थित हों। लापरवाही बर्दाश्त नहीं नहीं की जाएगी। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में गंदगी मिलने पर भी संबंधित लोगों को फटकार लगाई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग का कार्यालय बंद पाया गया। औषधि कार्यालय के दरवाजे पर सार्वजनिक सूचना के नोटिस चस्पा थे। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सूचना के नोटिस चस्पा करने के लिए नोटिस बोर्ड बनवाया जाए किवाड़ पर नोटिस चस्पा नहीं करें। नजारत अनुभाग में कबाड़ा मिलने व अन्य उपयोग की वस्तुएं खुले में मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव को बेहतर करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रकाश की व्यवस्था बढ़ाने के भी निर्देश दिए। स्थानीय निकाय कार्यालय भी बंद पाया गया। लिपिक देरी से पहुंचे। संग्रह अनुभाग में भी कर्मी नदारद मिले। भू-लेख अनुभाग में अभिलेखों के रखरखाव पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। शस्त्र अनुभाग के बाहर गंदगी मिलने पर डीएम नाराज हुए। डूडा कार्यालय में भी रखरखाव सही नहीं था, लेकिन कर्मी उपस्थित थे। नाजिर सदर, पंचायत निर्वाचन कार्यालय में भी कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए। अभिलेखों के रखरखाव से जिलाधिकारी ने असंतोष जताया। जिलापूर्ति अधिकारी सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित नहीं पाए गए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद अंसारी को अनुपस्थित और देरी से आने वाले अधिकारियों व कर्मियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर उपलब्ध कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक मजूर अहमद अंसारी, उप जिलाधिकारी न्यायिक एसएन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।