फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM said - Bapu taught the lesson of non-violence to the whole world, flag hoisting program on Gandhi and Shastri Jayanti at district headquarters

डीएम बोले- बापू ने पढाया पूरे विश्व को अहिंसा का पाठ, जिला मुख्यालय पर गांधी और शास्त्री जयंती पर हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम

Sat, 02 Oct 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
DM said - Bapu taught the lesson of non-violence to the whole world, flag hoisting program on Gandhi and Shastri Jayanti at district headquarters
कासगंज में गांधी जयंती के मौके पर सत्य व अहिंसा की शपथ दिलाते एसपी रोहन पी बौत्रे। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती समारोह सम्मानपूर्वक आयोजित किया गया। राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यापर्ण किया गया। वहीं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर में सुबह राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा महापुरूषों के चित्रों पर माल्यापर्ण किया। महात्मा गांधी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम का गायन किया गया। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई। वहीं सभी को देश भक्ति एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाया। सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया गया। वहीं उनके पद चिह्नों पर चलने का आह्वान किया गया। गोष्ठी में एडीम एके श्रीवास्तव, एसडीएम अशोक कुमार, बीपी सक्सेना व राजेश गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर कलक्ट्रेट स्थित सभी अनुभागों, विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने विकास भवन परिसर में ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि सादगी की मूर्ति महात्मा गांधी के जीवन में सद्विचार, कर्म और श्रम की प्रधानता थी। इस दौरान पीडी डीआरडीएम रामायण सिंह, डीएसटीओ सुरेशचंद्र, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ
कासगंज। राष्ट्रपिता महात्मां गांधी जी की जयंती के शुभअवसर पर जनपद के सभी थानों व पुलिस कार्यालय तथा पुलिस लाइन में जयंती मनाई गई। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे द्वारा पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने मानवता की सेवा हमेशा बल दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सत्य अहिंसा की शपथ दिलाई गई। चतुर्थ श्रेणी के संविदा कर्मचारियों को वस्त्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन दीप कुमार पंत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

कासगंज में गांधी जयंती के मौके पर महापुरूषों के चित्र पर माल्यापर्ण करते डीएम सीपी सिंह ।

कासगंज में गांधी जयंती के मौके पर महापुरूषों के चित्र पर माल्यापर्ण करते डीएम सीपी सिंह ।- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed