फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM-Ordered Probe into Private School Books Still Pending After Two Months

UP: स्कूलों की किताबों में कमीशनखोरी, DM ने मांगी थी सात दिन में रिपोर्ट, दो महीने बाद भी फाइलों में कैद जांच

Mon, 06 Jul 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 09:55 AM IST
सार

निजी स्कूलों में महंगी किताबें अनिवार्य कराने की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने सात दिन में जांच रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन दो महीने बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है, जिससे कार्रवाई और जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
DM-Ordered Probe into Private School Books Still Pending After Two Months
किताबें महंगी हुई

विस्तार

आगरा के निजी विद्यालयों में किताबों के नाम पर कथित कमीशनखोरी की शिकायतों की जांच पूरी नहीं हो सकी है। जिलाधिकारी ने 6 मई को बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए थे कि मामले की जांच कर सात दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। दो महीने बीतने के बाद भी जांच रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  भिंडी बनी मुसीबत: आगरा-दिल्ली हाईवे पर आफत, मुश्किल में पड़ गए लोग; एक के बाद एक गिरते रहे बाइक सवार
विज्ञापन



डीएम मनीष बंसल के आदेश के बाद बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की टीम गठित कर निजी विद्यालयों की पुस्तक सूची, प्रकाशकों और अन्य संबंधित दस्तावेज की जांच शुरू कराई थी। शिकायत थी कि कई विद्यालय एनसीईआरटी के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें अनिवार्य कर अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। जांच टीम के गठन के बाद भी रिपोर्ट तैयार नहीं हो सकी है। ऐसे में न तो किसी विद्यालय की जवाबदेही तय हुई है और न ही कथित अनियमितताओं पर कोई कार्रवाई सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  इश्क में सनक की इंतहा: प्रेमिका ने शादी से किया मना, तो घर में घुसा प्रेमी; ऐसा कांड किया; तलाश में जुटी पुलिस


टीम पापा संस्थापक मनोज शर्मा का कहना है कि जिलाधिकारी ने सात दिन में जांच रिपोर्ट मांगी थी लेकिन दो महीने बाद भी रिपोर्ट सामने नहीं आई है। जांच में हो रही देरी से अभिभावकों का भरोसा कमजोर हो रहा है। यदि कहीं अनियमितता हुई है तो दोषी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट तैयार हो चुकी है लेकिन कुछ बिंदु पर जांच पूरी नहीं हुई। जल्द रिपोर्ट पूरी होने पर जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।

ये भी पढ़ें -   ससुराल में मौत: शादी के नौ साल बाद विवाहिता की चली गई जान, ऐसी हुई हालत; मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed