फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dm office meeting in mainpuri, prerna app

प्रेरणा एप का पालन न करने वालें शिक्षकों पर करें कार्रवाई: डीएम

Fri, 06 Sep 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dm office meeting in mainpuri, prerna app
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी पीके उपाध्याय - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कलक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने शुक्रवार को विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पॉलिथीन अभियान में लापरवाही पर सभी खंड विकास अधिकारियों नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं प्रेरणा एप का पालन न करने वाले शिक्षकों पर भी कार्रवाई के लिए बीएसए को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष उपस्थिति ठीक नहीं है। इसे सुधारने के साथ ही प्रेरणा एप लागू कराया जाए, जो शिक्षक इसका पालन न करें उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। पॉलिथीन का प्रचलन रोकने के लिए प्रभारी कार्रवाई न करने पर सभी खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर निकाय प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। वहीं 25 पेयजल एकल ग्राम परियोजनाओं में से यूजर चार्ज वसूलने की जानकारी करने पर पाया कि 18 स्थानों पर यूजर चार्ज की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर यूजर चार्ज की वसूली में सहयोग न करने वाले प्रधानों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ कपिल सिंह, पीडी एससी मिश्रा, डीएफओ दिनेश चंद्र शुक्ला, डीडीओ प्रवीन कुमार राय, उप कृषि निदेशक डीवी सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed