{"_id":"5db2895e8ebc3e01567f2d5f","slug":"dm-ng-ravi-kumar-will-take-action-on-rto-agra-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ को भारी पड़ा खनन माफिया का साथ, डीएम के पास पहुंची कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ को भारी पड़ा खनन माफिया का साथ, डीएम के पास पहुंची कार्रवाई की संस्तुति
Fri, 25 Oct 2019 11:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
संभागीय परिवहन कार्यालय आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन में लगे वाहनों पर कार्रवाई करने के आदेश को नजरअंदाज करना संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अनिल कुमार को भारी पड़ गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र ने उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार को भेज दी है। रिपोर्ट में आरटीओ पर अवैध खनन में लगे लोगों के साथ मिलीभगत की भी बात कही है।
मामला 22 अक्तूबर का है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने सुबह 10 बजे आरटीओ को रोहता में अवैध खनन में लगे वाहनों पर कार्रवाई के लिए बुलाया था। लेकिन, एक घंटे बाद तक जब वह नहीं पहुंचे तो फिर से संपर्क साधने की कोशिश की गई।
दो घंटे बाद आरटीओ ने एक यात्री माल कर अधिकारी (पीटीओ) को एडीएम के पास भेजा। तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके चलते कार्रवाई टालनी पड़ी। इससे पहले भी अवैध खनन में लगे वाहनों पर कार्रवाई की रणनीति के लिए बुलाई गईं बैठकों में आरटीओ प्रवर्तन नहीं पहुंचे।

इससे बालू और चंबल के अवैध खनन के परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है। एडीएम ने इन सभी मामलों से संबंधित एक रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी है। इसमें उनका कहना है कि बार-बार कार्रवाई को टालने के पीछे आरटीओ की अवैध खनन वालों से साठगांठ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
जिला आबकारी अधिकारी पर भी कार्रवाई की संस्तुति
बीते मंगलवार को आगरा खंड स्नातक एवं आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के संबंध में हुई बैठक में अनुपस्थित जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ भी एडीएम वित्त एवं राजस्व ने कार्रवाई की संस्तुति की है। यह बैठक एडीएम की अध्यक्षता में ही हुई थी। जिला आबकारी पर कार्रवाई के संबंध में उन्होंने मंडलायुक्त अनिल कुमार को रिपोर्ट भेजी है।