फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dm mathura took meeting over sants samagam 2021 in vrindavan

वृंदावन: 2021 में होगा संत समागम, 20 हजार संत जुटने की उम्मीद, प्रशासन ने कसी कमर

Tue, 28 Jan 2020 12:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 Jan 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
dm mathura took meeting over sants samagam 2021 in vrindavan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में संत समागम को लेकर सोमवार को अधिकारियों ने बैठक की। इसमें जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि वर्ष 2021 में लगने वाले संत समागम में 20 हजार संतों के आने की संभावना है। यह संत समागम वृंदावन में यमुना तट पर देवरा बाबा घाट से केशीघाट तक 40 हेक्टेयर भूमि में 41 दिन 16 फरवरी से 28 मार्च 2021 तक आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस आयोजन के लिए मंडलायुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसके सदस्य विभिन्न विभागों की ओर से किए जाने वाले कार्यों एवं उनकी रूपरेखाओं से संबंधित अपनी योजनाओं को तैयार कर अपने उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि संत समागम में जल शक्ति विभाग की ओर से गंगाजल की आपूर्ति कराई जाएगी। आयोजन स्थल पर ईको फ्रेंडली शौचालयों का निर्माण, पंडाल बनवाना, एलईडी स्ट्रीट लाइट और मेला क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त करना नगर निगम की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारी

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से उचित दरों पर राशन उपलब्ध कराना और लोक निर्माण विभाग आयोजन स्थल तक पहुंचने वाली सड़कों की मरम्मत एवं नई सड़क अथवा पांटून पुलों का निर्माण आदि कार्य कराएगा। 

पर्यटन एवं सूचना विभाग द्वारा सजावट एवं प्रचार प्रसार की व्यवस्था, परिवहन विभाग द्वारा मेला क्षेत्र तक अतिरिक्त बसों का इंतजाम, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा श्रीकृष्ण लीला से संबंधित प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, संस्कृति ग्राम की स्थापना आदि की जाएगी।

इसी प्रकार चिकित्सा विभाग की ओर से 25 बेड का अस्पताल, डिस्पेंसरी तथा एंबुलेंस की व्यवस्था आदि करने के लिए बैठक में चर्चा की गई। इसमें अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं एवं कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए।  

बैठक में ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत, नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़, डीएसओ राघवेंद्र सिंह, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, लोक निर्माण, परिवहन, एआरटीओ, सिंचाई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed