फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dm mainpuri,CMO mainpuri,medical system,medical system Mainpuri,medical shortage,pediatrician,pediatrician mainpuri,pediatrician in government hospital

जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ का पद खाली, तीसरी लहर में कैसे होगी बच्चों के स्वास्थ्य की रखवाली

Mon, 02 Aug 2021 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Dm mainpuri,CMO mainpuri,medical system,medical system Mainpuri,medical  shortage,pediatrician,pediatrician mainpuri,pediatrician in government hospital
जिला अस्पताल में उपचार न मिलने पर बच्चों के साथ लौटती महिला - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों को खतरा होने का अलर्ट जारी किया गया है। हालाकिं जिले में बाल रोग विशेषज्ञ का पद ही खाली पड़ा है। इसके चलते उपचार के लिए आने वाले बच्चों को लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन और प्रशासन कोरोना की संभावित तीसरी लहर में बच्चों को बचाने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि जिले में बच्चों को उपचार देने के लिए जिला अस्पताल के पास विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सौ शैया अस्पताल में तैनात डॉ. डीके शाक्य को जिला अस्पताल में संबद्ध किया गया था लेकिन विगत दिनों वह निजी कारणों के चलते लंबे अवकाश पर चले गए। इसके बाद से जिला अस्पताल और सौ शैया अस्पताल दोनों में बाल रोग विशेषज्ञ का पद खाली पड़ा है। आलम यह है कि जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले बच्चों को लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन

पीडियाट्रिक वार्ड का नहीं कोई प्रभारी
कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर जिला अस्पताल में पीडियाट्रिक वार्ड की स्थापना की गई थी। डॉ. डीके शाक्य को इसका प्रभारी बनाया गया था। डॉ. डीके शाक्य के अवकाश पर जाने के बाद पीडियाट्रिक वार्ड के प्रभारी का पद भी रिक्त पड़ा है। ऐसे में पीडियाट्रिक वार्ड भी बस नाम का ही रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की जान से नहीं किया जा सकता खिलवाड़
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग का कहना है कि हमारे पास बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। बाल मरीजों को किसी अन्य चिकित्सक से उपचार दिलाकर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों को सौ शैया अस्पताल भेजा जा रहा है।
केस एक
शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी जतिन को लेकर उनकी मां जिला अस्पताल पहुंची। यहां बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में दंत रोग विभाग में तैनात चिकित्सक अनुराग यादव बैठे थे। उन्होंने बच्चे को सौ शैया अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।

केस दो
लाहुरीपुर निवासी उपेंद्र अपनी पत्नी के साथ बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां कक्ष संख्या पांच में पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में मरीज को सौ शैया या किसी अन्य अस्पताल में दिखाएं।

जिला अस्पताल में उपचार न मिलने पर बच्चों को दूसरे अस्पताल में ले जाता दंपती

जिला अस्पताल में उपचार न मिलने पर बच्चों को दूसरे अस्पताल में ले जाता दंपती- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed