फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM, LEKHPAL

Agra News: पैमाइश न करने पर डीएम बोले- क्यों न बना दिया जाए लेखपाल

Tue, 07 Jul 2026 01:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
DM, LEKHPAL
बाह: संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों को सुनते डीएम मनीष बंसल
बाह। तहसील बाह के संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को 75 लोग अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल के सामने पहुंचे। बसई अरेला क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक दिनेश अग्रवाल की शिकायत की गई कि पैमाइश ही नहीं कर रहे। शिकायत पर नाराज हुए डीएम राजस्व निरीक्षक से बोले क्यों न तुमको फिर से लेखपाल बना दिया जाए। उन्होंने समस्या के समाधान की हिदायत दी।
विज्ञापन

डीएम के सामने तबादले के बाद भी 7 लेखपालों के तहसील में जमे होने का मामला उठाया गया तो उन्होंने कहा कि संज्ञान में नहीं है, इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। बिजौली की विशुना देवी ने डीएम को बताया कि उनके पति अतर सिंह को पट्टे में जमीन मिली थी। पट्टे की जमीन पर कब्जे का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में दर्ज 75 शिकायतों में से सर्वाधिक 33 राजस्व विभाग की रही। मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण हुआ। इस दौरान सीडीओ प्रतिभा सिंह, एडीएम नागरिक आपूर्ति अजय नरायन सिंह, डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल, सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव, बीएसए डॉ. राकेश सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी आनंद कुमार, एसडीएम न्यायिक रजत वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन



फतेहाबाद में एक भी शिकायत नहीं निपटीं

फतेहाबाद में एडीएम नगर यमुनाधर चौहान के सामने कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। शनिवार को परीक्षा के कारण समाधान दिवस का आयोजन स्थगित कर दिया गया था। सर्वाधिक 16 शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं। इस दौरान एसडीएम स्वाति शर्मा, तहसीलदार बबलेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार व विशेष कुमार, एडीओ पंचायत नरेंद्र बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेरागढ़ में आए 119 फरियादी
एसडीएम ऋषि राव के सामने कुल 119 फरियादी शिकायतें लेकर आए। इनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान एसीपी सैंया जसवीर सिरोही, तहसीलदार सतेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार हरिशंकर दुबे, अनुज दीक्षित आदि मौजूद रहे।



117 शिकायतों में सिर्फ छह का निस्तारण

किरावली में एडीएम आजाद भगत सिंह के सामने कुल 117 शिकायतें आईं। इनमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक 77 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इस दौरान एसडीएम अभिनव पाठक, एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह, तहसीलदार दीपांकर, नायब तहसीलदार राजपाल सिंह, शुभ्रा अवस्थी, गीतांजलि भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed