{"_id":"60a008438ebc3ef5e439401c","slug":"dm-kasganj-mp-rajveer-singh-mp-rajveer-singh-raju-bhaiya-mp-rajveer-singh-kasganj-oxygen-plant-kasganj-kasganj-news-agr492034664","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए शासन को भेजेंगे प्रस्ताव : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए शासन को भेजेंगे प्रस्ताव : सांसद
विज्ञापन
कासगंज। सांसद राजवीर सिंह ने शनिवार को कलक्ट्रेट में जिले की कोरोना व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस बैठक में चिकित्सकों की कमी, वेंटीलेटर संचालन के लिए चिकित्सकों व ऑपरेटर न होने की बात प्रशासन के द्वारा रखी गई। सांसद ने कहा कि चिकित्सकों की तैनाती बढ़ाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजेंगे।
सांसद ने कहा कि कोरोना मरीजों को बेहतर चिकित्सा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक एंबूलेंस खरीदने के लिए और ऑक्सीजन प्लांट के लिए सांसद निधि से धन स्वीकृत किया गया है। वहीं ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए दस लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिसका उपयोग शीघ्र सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे अपने पास पल्स ऑक्सीमीटर रखें। किसी भी व्यक्ति में कोरोना लक्षण हों तो उसे तत्काल सूचना देकर उपचार दिलाएं। टीकाकरण बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग टीकाकरण कराएं और सुरक्षित रहें।
डीएम सीपी सिंह ने सांसद को बैठक में बताया कि जिले में शीघ्र ही कोरोना जांच लैब शुरू की जाएगी। जिला अस्पताल और गंजडुंडवारा में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का कार्य जारी है। जिला चिकित्सालय में बेड बढ़ाकर 150 किए गए हैं। सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। बैठक में विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी, एसपी मनोज कुमार सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, सीएमओ डा. अनिल कुमार, सीएमएस डा. राजकिशोर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।