फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM Issues Fresh Guidelines, Ends Confusion Among Gram Panchayat Administrators

प्रधानों का इंतजार खत्म: डीएम ने जारी की गाइडलाइन, जानें कौन से काम करा सकेंगे और किनके लिए लेनी होगी अनुमति

Thu, 04 Jun 2026 10:07 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 10:07 PM IST
सार

ग्राम पंचायतों के प्रशासक बने प्रधानों के लिए जिलाधिकारी ने कार्यों की स्पष्ट गाइडलाइन जारी कर दी है। पुराने और चल रहे कार्य बिना बाधा जारी रहेंगे, जबकि नए कार्यों के लिए जिलाधिकारी की अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
DM Issues Fresh Guidelines, Ends Confusion Among Gram Panchayat Administrators
डीएम मनीष बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 ग्राम पंचायत के कार्यों को सुचारु रखने के लिए जिलाधिकारी ने प्रशासकों को पत्र जारी कर दिया है। इससे कार्यों को लेकर प्रशासक बने प्रधानों में असमंजस की स्थिति साफ हो गई है। वह ग्राम पंचायत के सामान्य और निर्माणाधीन कार्यों को पुराने डोंगल से पूरा करा सकेंगे।
विज्ञापन


वहीं नए कार्यों के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी। जिले की 690 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को 26 मई को कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक बना दिया गया है। तभी से सामान्य और नीतिगत कार्यों का उल्लेख स्पष्ट न होने से असमंजस की स्थिति बनी थी। प्रधानों को नहीं पता था कि उन्हें कौन से कार्य कराने हैं और किन कार्यों के लिए जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


इससे ग्राम पंचायतों में सामान्य कार्य भी रुक चुके थे। बारिश होने पर प्रधानों ने सफाई-सफाई तक के भी कार्य नहीं कराए थे। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि सभी प्रधान से प्रशासकों को कार्यों की स्पष्ट गाइडलाइन जारी की गई है। उसमें उन्हें पुराने डोंगल से सामान्य और चले आ रहे कार्यों को कराना है। नए कार्यों के लिए अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed