फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM has stopped salary of two officers for negligence in resolving complaints explanation from five

Agra: डीएम के तेवर सख्त, दो अधिकारियों का वेतन रोका...पांच से मांगा स्पष्टीकरण; साफ कहा- लापरवाही बर्दाश्त नही

Sat, 05 Apr 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Apr 2025 09:39 AM IST
सार

जिलाधिकारी ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया, जिनके द्वारा शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की गई। दो अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया। इसके साथ ही पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। 
 

विज्ञापन
DM has stopped salary of two officers for negligence in resolving complaints explanation from five
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने दो अधिकारियों का वेतन रोका है, जबकि पांच से स्पष्टीकरण मांगा गया है। शुक्रवार को उन्हें जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस), तहसील दिवस, सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों की समीक्षा में बेहद खराब स्थिति नजर आई।
विज्ञापन


शासन ने लिया 24 प्रकरणों का फीडबैक
जिलाधिकारी की बैठक में बताया गया कि 1 से 4 अप्रैल के बीच 24 प्रकरणों का फीडबैक शासन ने लिया। इनमें से 19 मामलों में संतुष्ट फीडबैक मिला। ब्लॉक लेवल की 18 में से 15 शिकायतों में संतुष्ट फीडबैक मिला। खंड शिक्षा अधिकारी खेरागढ़ को शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण न करने पर निगेटिव फीडबैक दिया गया। डीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: करणी सेना ने पीछे किए कदम, 12 अप्रैल को नहीं होगी रक्त स्वाभिमान रैली; वीडियो जारी कर बताई ये वजह
विज्ञापन
विज्ञापन



 

कारण बताओ नोटिस
एडीएम प्रोटोकॉल को निर्देश दिए कि अपलोड की गई रिपोर्ट में अगर त्रुटि हो तो वेतन रोक दिया जाए। इसी तरह सहायक विकास अधिकारी जैतपुर कला ने शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया। उन्हें कारण बताओ नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया। उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी सैंया को कार्यों में शिथिलता बरतने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा-जलेसर-एटा हाईवे का रास्ता हुआ साफ, सीईसी ने की पेड़ काटने की सिफारिश; सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई



 

जलनिगम, बीएसए, सीएमओ को नोटिस
आईजीआरएस में जिले से 54 प्रकरणों का फीडबैक शासन ने लिया, जिसमें से 27 प्रकरणों में निगेटिव फीडबैक मिला। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता जल निगम, नगरीय, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ब्लॉक लेवल पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत पिनाहट व बिचपुरी से रिपोर्ट मांगी गई है। बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह, एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी, उप निदेशक कृषि पीके मिश्रा, डीपीआरओ मनीष कुमार, एसटीओ नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed