फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DM enquired about the condition of sick girl students

Agra News: डीएम ने जाना बीमार छात्राओं का हाल

Sun, 27 Jul 2025 01:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
DM enquired about the condition of sick girl students
जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं से मिलते जिलाधिकारी।
बेवर। बुधवार शाम छोले-भटूरे खाने से बीमार हुईं किशनपुर गढि़या स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं से शनिवार डीएम अंजनी कुमार सिंह ने विद्यालय पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने बीमार छात्राओं से हालचाल लेकर कठिन परिश्रम करने, व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं के रहने, भोजन, पढ़ने, डाइनिंग हॉल, खेलने के मैदान की जानकारी ली। बिजली की समस्या के संबंध में उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार को कार्यालय में मिलने के लिए कहा। उन्होंने विद्यालय में इनवर्टर की व्यवस्था करने के लिए कहा। साथ ही रूफटॉप सोलर भी जल्द से जल्द लगवाने की बात कही। जिला समाज कल्याण अधिकारी को स्टाफ बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी को प्रधानाचार्य रागिनी पाल ने बताया कि 164 छात्राएं विद्यालय में मौजूद हैं। चार का शिक्षण स्टाफ शिक्षण कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed