{"_id":"65cbd8ddac7f1ce23d0b93ed","slug":"dm-demanded-clarification-from-xen-cnds-absent-from-the-meeting-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-111155-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बैठक से अनुपस्थित एक्सईएन सीएनडीएस से डीएम ने मांग स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बैठक से अनुपस्थित एक्सईएन सीएनडीएस से डीएम ने मांग स्पष्टीकरण
Wed, 14 Feb 2024 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें डीएम ने जिले में हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने हरि की पौड़ी पर गंगा स्नान को पहुंचने वाली महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम के अपूर्ण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। बैठक से अनुपस्थित एक्सईएन सीएनडीएस से डीएम ने स्पष्टीकरण देने का निर्देश दीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधूरे कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए। निर्माण कार्यों में गति लाकर मानक और गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। क्योंकि इस वित्तीय वर्ष में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। कार्य में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी स्वयं भी अपने विभाग की निर्माण परियोजनाओं का समय-समय पर निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने समीक्षा करते हुए गो संरक्षण नादरमई, नवीन पुलिस लाइन आवासीय भवनों का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला सत्र न्यायालय, आसरा योजना भरगैन, पर्यटन विभाग द्वारा सोरों सूकर क्षेत्र के पर्यटन विकास कार्यों को 8.35 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। जिसमें घाटों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, लेकिन चेंज रूम का कार्य अभी भी अधुरा है। जिसे डीएम ने जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अधूरे आगनबाड़ी केंद्रों पर छत डालने के निर्देश दिए, एटा से गंजडुंडवारा रोड़ चांदपुर से हमीरपुर मार्ग, अमांपुर से सिढ़पुरा मार्ग, कृषि विज्ञान केंद्र, संयुक्त चिकित्सालय, आश्रम पद्वति विद्यालय लक्ष्मीसिंह गोपालपुर के कार्य में कार्यदायी संस्थाओं को तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।