फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dm caught teacher for copying to dled students in agra

डीएलएड परीक्षा में गाइड से बोलकर कराई जा रही थी नकल, डीएम ने रंगेहाथ पकड़ा शिक्षक

Thu, 31 Jan 2019 12:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Jan 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
dm caught teacher for copying to dled students in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में डीएलएड (बीटीसी)- 2018 प्रथम सेमेस्टर और डीएलएड 2017 प्रथम सेमेस्टर (आंशिक) की परीक्षा के दौरान श्री चित्रगुप्त हायर सेकेंडरी स्कूल में गाइड से बोलकर नकल कराई जा रही थी। जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट प्रभाकांत अवस्थी ने रंगेहाथों शिक्षक को पकड़ा। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने शाहगंज थाने में शिक्षक और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जिलाधिकारी को श्री चित्रगुप्त हायर सेकेंडरी स्कूल में नकल कराए जाने की सूचना मिली थी। बुधवार को उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के साथ परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


केंद्र के एक कक्ष में अंशकालिक शिक्षक श्यामवीर सिंह गाइड से बोलकर नकल करा रहे थे। कक्ष से तीन गाइड बरामद की गई। संस्कृत विषय की परीक्षा चल रही थी। सूचना पर जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

शिक्षक के अलावा केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य सीपी सिंह को भी नकल कराए जाने का दोषी मानते हुए शाहगंज थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि सामूहिक नकल और परीक्षा केंद्र को काली सूची में डालने की भी संस्तुति की जाएगी। 

डीएलएड की परीक्षा 28 जनवरी को शुरू हुई थी। 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दो पाली में परीक्षा आयोजित की गई। 30 जनवरी को परीक्षा समाप्त हुई। परीक्षा में करीब 6200 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।   

पांच उड़नदस्ते नहीं पकड़ पाए नकल

डीएलएड की सत्र परीक्षा में नकल पर रोक लगाने के लिए पांच उड़नदस्ते बनाए गए थे। तीन उड़दनस्ते जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) और दो उड़नदस्ते माध्यमिक शिक्षा विभाग के थे। इनको तीन दिन की परीक्षा में किसी भी केंद्र पर नकल नहीं मिली।

जबकि कई परीक्षा केंद्रों पर नकल कराए जाने की सूचना दी गई। इन सूचनाओं पर ध्यान नहीं दिया गया। परीक्षा के दौरान दो कार्रवाई हुई। पहले दिन भी पनवारी स्थित परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट स्तर से नकल पकड़ी गई थी। आखिरी दिन जिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट स्तर से कार्रवाई की गई। 

सीधे परीक्षा देने के लिए पहुंचे 

डीएलएड के कई परीक्षार्थी ऐसे थे, जिन्होंने एक भी दिन संबंधित कॉलेज में क्लास नहीं ली। सेटिंग से उनकी उपस्थिति दर्ज कराई गई। वह सीधे परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंचे। इन्होंने नकल के लिए भी जुगाड़ लगाई। पहले दिन से कुछ परीक्षा केंद्रों पर नकल की सूचना मिल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed