{"_id":"5f5080e88ebc3e531a187e9c","slug":"dm-agra-pn-singh-said-over-sanday-market-closed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छह दिन खुलेंगे बाजार तो नहीं टूटेगी संक्रमण की चेन, डीएम ने दी बाजारों में अधिक सतर्क रहने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन खुलेंगे बाजार तो नहीं टूटेगी संक्रमण की चेन, डीएम ने दी बाजारों में अधिक सतर्क रहने की सलाह
Thu, 03 Sep 2020 11:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:12 AM IST
सार
डीएम ने बताया, वायरस की चेन तोड़ने के लिए कम से कम 48 घंटे का समय चाहिए
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में छह दिन बाजार खुलेंगे तो संक्रमण और बढ़ेगा। जिलाधिकारी का कहना है कि 55 घंटे की जगह 24 घंटे की साप्ताहिक बंदी में अब वायरस की चेन नहीं टूट पाएगी। ऐसे में अब बाजारों में पहले से अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
सोमवार से शनिवार तक 12 घंटे बाजार खुलेंगे। शनिवार को सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज होगा। ऐसे में प्रशासन के सामने अब वायरस की चेन तोड़ने की चुनौती होगी। इस संबंध में डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा कि 24 घंटे की बंदी से चेन नहीं टूटेगी। लोगों को खुद ही अपना बचाव करना होगा।
बाजारों में बिना मास्क न जाएं। जो दुकानदार मास्क नहीं पहने, उनसे खरीदारी नहीं करें। उन्होंने कहा कि वायरस की चेन तोड़ने के लिए कम से कम 48 घंटे का समय होना चाहिए। शासन के निर्देश पर अब छह दिन सभी बाजार खुले रहेंगे। सभी बाजारों में अब एक दिन रविवार की साप्ताहिक बंदी होगी।
विज्ञापन
250 दुकानों पर हो चुकी कार्रवाई
जुलाई में कोतवाली व जौहरी बाजार में संक्रमण फैल चुका है। तब जौहरी बाजार में 11 और कोतवाली मार्केट में आठ दुकानदार संक्रमित मिले थे। इनके अलावा लोहामंडी, प्रतापपुरा, शाहगंज, बोदला, छीपीटोला और राजामंडी क्षेत्र में 250 दुकानों पर नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई हो चुकी है।