फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dm action,corruption in ration distibution,ration dealer of UP,ration card fraud,antyoday ration card,antyoday ration card fraud

घटतौली में राशन डीलर और फर्जीवाड़े में उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 26 May 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
dm action,corruption in ration distibution,ration dealer of UP,ration card fraud,antyoday ration card,antyoday ration card fraud
कासगंज। आपूर्ति विभाग ने जिले में बड़ी कार्रवाई की है। अनियमितता के आरोप में राशन डीलर और फर्जीवाड़े के आरोप में उपभोक्ता के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है। साथ ही अधिकारियों को ऑनलाइन राशन वितरण की रिपोर्ट प्रेषित की है।
विज्ञापन

मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर पुख्ता का है। यहां से जिला प्रशासन व आपूर्ति विभाग को निरंतर घटतौली की शिकायत मिल रही थी। इस पर प्रशासन ने मामले की जांच कराई। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील कुमार, पटियाली के पूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार सहावर के पूर्ति निरीक्षक रामशरण और पूर्ति लिपिक सौरभ शाक्य की संयुक्त टीम बनाई। टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि राशन डीलर के द्वारा जो स्टॉक दर्शाया गया हैं वह अनियिमत है। स्टॉक रजिस्टर एवं भौतिक सत्यापन तथा कार्डों से मिलान किया गया तो बड़ी गड़बड़ी मिली। इस पर राशन डीलर रामफल के खिलाफ घटतौली का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

यहां अंत्योदय कार्ड धारक उदयवीर सिंह के कार्ड में भी फर्जीवाड़ा मिला। उदयवीर सिंह ने अपने अंत्योदय राशन कार्ड में अवैध तरीके से फर्जी यूनिट दर्ज करा दी थीं। फर्जीवाड़े के आरोप में कार्ड धारक के खिलाफ भी आवश्वक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच की गई, इसमें राशन डीलर घटतौली का आरोपी पाया गया और कार्ड धारक फर्जीवाड़े का आरोपी मिला। दोनों के खिलाफ सोरों कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। - सुनील कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed