फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DLeD question paper leaked and sold online in etah

डीएलएड पेपर लीक मामला: ऑफलाइन दो हजार तो ऑनलाइन 10 हजार रुपए में बिका प्रश्नपत्र

Sat, 07 Nov 2020 11:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Nov 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
DLeD question paper leaked and sold online in etah
डीएलएड पेपर लीक मामला: प्रश्नपत्र हल कराता युवक - फोटो : अमर उजाला

एटा जिले में डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) द्वितीय सेमेस्टर का गणित और सामाजिक विज्ञान का आउट पेपर ऑफलाइन दो-दो हजार रुपए में बिक गया। व्हाट्सएप पर यह 10 हजार रुपए में बिका। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के समीप स्थित वार्ष्णेय कॉलेज के मैदान से यह पेपर पूरे शहर में फैल गया, लेकिन पास ही बैठे अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। अमर उजाला की टीम को मौके पर व्हाट्सएप से प्रश्न पत्र बेचते युवक मिल गया, लेकिन अधिकारियों का दावा है कि वह मौके पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। 

विज्ञापन


प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी शुक्रवार को दोपहर में उस वक्त हुई जब महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज पर जमा छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों की भीड़ में इसकी चर्चा उठी। इसके बाद शहर के सभी केंद्रों पर हड़बड़ी की स्थिति देखी गई। आनन-फानन में पहुंचे अधिकारी मामले की तह तक जाने के बजाय उसे दबाते रहे।
विज्ञापन

 

होटल में हुई डील
सूत्रों के मुताबिक प्रश्नपत्र लीक करने की डील महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स इंटर कॉलेज के समीप एक होटल में हुई। यहां करीब दर्जन भर छात्र-छात्राएं पेपर देने के कारण रुके हुए हैं। गुरुवार की रात पेपर आउट करने वाला युवक पहुंचा और छात्रों से समय से आधा घंटे पहले पेपर उपलब्ध कराने की डील की। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पेपर देने कॉलेज पहुंचे छात्रों ने बताया कि वह खाना खाने या फिर अन्य काम के कारण लेट हुए हैं। इन्हीं छात्रों के प्रवेश पत्र पर उत्तर लिखे मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य कॉलेजों में पहुंचा पेपर
शहर के 20 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। इसमें एटा और कासगंज के करीब सात हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। लीक पेपर सभी सेंटरों तक पहुंच गया। एलआईयू को भी पेपर लीक की सूचना मिली तो जवान कॉलेज पहुंच गए।   

कौन था पीली शर्ट वाला युवक
जिस युवक ने अपन व्हाट्सएप के जरिये पर्चा लीक किया, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वह वार्ष्णेय कॉलेज के मैदान में सुबह से बैठा रहा। यहां छात्र-छात्राएं पहुंचे, जिनसे उसने रुपये लेकर वहीं प्रश्न पत्र के उत्तर लिखाए। 

प्राचार्य डायट जितेंद्र कुमार ने कहा कि एटा के किसी केंद्र से पेपर आउट नहीं हुआ है। प्रयागराज से पेपर लीक होने की सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने कोई जानकारी नहीं दी है। पेपर खोलने से लेकर परीक्षा कैमरे की निगरानी में होती है। परीक्षा में पेपर के कई सेट होते हैं, जरूरी नहीं कि जो पेपर प्रयागराज में आउट हुआ हो वह यहां भी आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed