{"_id":"69fc4065d777de922609798e","slug":"dj-dance-dispute-turns-violent-bride-s-cousin-shot-at-wedding-in-etah-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एटा में दुल्हन के ममेरे भाई को मारी गोली, डीजे पर चल रहा था डांस; तभी हो गया था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एटा में दुल्हन के ममेरे भाई को मारी गोली, डीजे पर चल रहा था डांस; तभी हो गया था झगड़ा
Thu, 07 May 2026 01:03 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 07 May 2026 01:03 PM IST
सार
एटा के नगला भीम गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई। गोली लगने से दुल्हन का ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के मारहरा थाना क्षेत्र के नगला भीम गांव में बुधवार की रात शादी समारोह में विवाद हो गया। डीजे पर डांस करने के दौरान दो पक्षों में मारपीट के बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इससे गोली दुल्हन के ममेरे भाई को लगी है। उसकी हालत गंभीर है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नगला भीम गांव में बुधवार की शाम शादी समारोह था। बरात कासगंज से आई थी। शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर लड़का और लड़की पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। बरात में शामिल लोगों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कर दिया। इसके कुछ देर बाद विवाद होने पर कासगंज के युवकों ने फायरिंग कर दी।
गोली वहां खड़े दुल्हन के ममेरे भाई आकाश 17 पुत्र राम अवतार निवासी मोहल्ला साढ़ूपुरा निधौली कलां के लगी। गोली सीने में दाएं ओर लगी है। इससे समारेाह में भगदड़ मच गई। गोली मारकर हमलावर वहां से भाग गए। आकाश को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एएसपी श्वोताभ पांडे ने बताया कि इस मामले में विष्णु, गणेश, पंकज, भल्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।