{"_id":"2d6d615f17c49b7db36f8f9fcbeeedce","slug":"diwali-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच आशा दिवाली मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच आशा दिवाली मेला शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 10 Nov 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीत सिंह स्टेडियम में सोमवार को आशा दिवाली मेला रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों के बाद पैरा मोटर्स ने पुष्प वर्षा की। लोगों ने घुड़सवारी का आनंद उठाया। शाम को बच्चों ने दिवाली उत्सव से संबंधित खूबसूरत रंगोली सजाई। गायन प्रतियोगिताएं भी हुईं।
मेले का शुभारंभ आशा स्कूल की अध्यक्ष निवेदिता सैनी और स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर विकास सैनी ने फीता काटकर किया। इसके बाद कबूतर और गुब्बारे आसमान में उड़ाए। ब्रिगेडियर ने कहा कि दिवाली मेला 13 नवंबर तक है। लोग सुरक्षित वातावरण में परिवार के साथ मेले का आनंद उठा सकते हैं। इस मौके पर आशा स्कूल के नि:शक्त बच्चों ने वंदेमातरम, तारे जमीं पर जैसे गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। दी इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए प्रमोद चौहान, अमित बंसल, निखिल गुप्ता, एसके वाजपेयी, चमन गुप्ता, राकेश अग्रवाल आदि ने आशा स्कूल के बच्चों को उपहार वितरित किए।
मेले में उमड़े लोगों में खासतौर से बच्चों ने हथियारों की प्रदर्शनी देखने में रुचि दिखाई। यहां सेना के हैवी वैपन से लेकर छोटे टैंक तक प्रदर्शित किए गए हैं। फूड स्टालों पर भी व्यंजनों का स्वाद लिया। प्रधानाचार्य कृतिका राना ने धन्यवाद दिया। मेले के सहयोगी रावी इंवेट के मनीष अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार शाम को डांस कंप्टीशन और आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
नहीं हो सके आकाश गंगा के करतब
मेले के शुभारंभ मौके पर एयरफोर्स की आकाश गंगा टीम के पैरा ट्रूपर्स के करतब भी दिखाए जाने थे। लेकिन मौसम की खराबी के कारण आकाश गंगा टीम का प्रदर्शन नहीं हो सका।