फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   diwali market

धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव शुरू, देर रात तक हुई खरीदारी

Thu, 12 Nov 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
diwali market
धनतेरस पर बर्तन वाली गली स्थित बर्तन की दुकानों से खरीददारी करती महिलाओं की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। धनतेरस पर बाजार में खरीदारी करने वालों की देर रात तक भीड़ रही। बर्तन बाजार, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक और आटोमोबाइल बाजार में जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर पूरे जिले में अनुमानित 90 करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

पांच दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन धनतेरस पर बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। बर्तन बाजार में देर रात तक खरीदारों की भीड़ उमड़ी। वाहन शोरूम पर सुबह से ही डिलीवरी लेने के लिए लोग पहुंच गए। सराफा बाजार में व्यापारियों की धनतेरस पर चांदी रही। धनतेरस पर दुकानें दुल्हन की तरह सजी नजर आईं। दुकानदारों ने भी धनतेरस पर ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर दिए। शहर के गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, कोटला रोड़, शास्त्री मार्केट, करबला सहित अन्य बाजार में जमकर खरीदारी की गई।
विज्ञापन

सराफा बाजार में दिखी चमक, 20 करोड़ का कारोबार
सोने के दाम महंगे होने के बावजूद धनतेरस पर सराफा बाजार में चमक दिखाई दी। सराफा दुकानों पर भी सुबह से लेकर रात तक ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने सोने, चांदी के सिक्के, चांदी की मूर्तियों के अलावा ज्वेलरी खरीदी। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र पुरवार के मुताबिक सराफा बाजार में करीब 20 करोड़ का कारोबार हुआ। कई ग्राहक पहले ही ज्वेलरी की बुकिंग करा गए थे। वह धनतेरस पर सामान लेने के लिए आए। सराफा व्यापारी विराट जैन ने बताया कि ग्राहकों ने सोने, चांदी के सिक्के और मूर्तियां ज्यादा खरीदी। पिछले साल की अपेक्षा इस बार सोने, चांदी के दामों में अधिक अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आटोमोबाइल सेक्टर में रहा उछाल, 50 करोड़ का कारोबार
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल बाजार में सर्वाधिक बूम रही। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों के शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ रही। एक दिन में करीब नौ हजार मोटरसाइकिल की डिलीवरी दी गई। 100 से अधिक चार पहिया वाहन की डिलीवरी लोगों ने ली। हालांकि लोग पहले से ही बुकिंग करा गए थे। व्यापार मंडल आटोमोबाइल के महामंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि आटोमोबाइल सेक्टर में जिले में करीब पचास करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
इलेक्ट्रॉनिक मार्केट ने पकड़ी गति,15 करोड़ का कारोबार
इलेक्ट्रॉनिक बाजार ने भी धनतेरस पर गति पकड़ ली। शोरूम पर सुबह से ग्राहक पहुंचना शुरु हुए। शाम होते ही शोरूम पर भीड़ लग गई। सबसे ज्यादा खरीदारी एलसीडी टीवी, बॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव की हुई। मोबाइल और लैपटॉप भी लोगों ने खरीदे। स्क्रेच कूपन देकर भी नगद पुरस्कार दिए। सोफा, टेबल, डबल बैच आदि फर्नीचर की जमकर बिक्री हुई। इलेक्ट्रॉनिक आइटम विक्रेता अनुदीप बग्गा ने बताया कि पूरे जनपद में करीब 15 करोड़ रुपये का कारोबार का अनुमान है। गिफ्ट आइटमों की बिक्री हुई।
बर्तन बाजार भी चमका, देर रात्रि तक लगी रही भीड़
धनतेरस पर बर्तन बाजार चमका नजर आया। बाजार से लेकर बर्तन वाली गली में भीड़ रही कि दोपहिया वाहनों के निकलने की भी जगह नहीं बची। फैंसी आइटमों से लेकर शगुन के लिए लोगों ने जरूरी आइटमों को भी खरीदा। बर्तन व्यापारी मुकेश चंद्र ने बताया कि बर्तन का कारोबार पिछली बार से अच्छा रहा। फैंसी आइटमों के कारण डिमांड बहुत बढ़ गई है। जनपद में करीब पांच करोड़ से अधिक का अनुमानित व्यापार हुआ है। धनतेरस पर सबसे ज्यादा देर तक बर्तनों की दुकानों पर ही भीडा़ रही।

कपड़ा बाजार भी रहा गुलजार, पांच करोड़ का अनुमानित कारोबार
दिवाली पर लोग कपड़े खरीदने के लिए जा रहे हैं। किंतु धनतेरस रेडिमेड कपड़ा दुकानों पर सुबह से भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ सदर बाजार, स्टेशन रोड़ पर बने कपड़ा मॉल में रही। लोगों ने फैशन में चल रहे नए डिजाइन के कपड़े खरीदे। वहीं, उपहार में देने के लिए भी लोगों ने कपड़ों को खरीदा। व्यापारी मोंटी कुमार ने बताया कि पूरे जनपद में करीब पांच करोड़ का अनुमानित व्यापार हुआ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed