{"_id":"5fa9832a8ebc3e9b85057e62","slug":"diwali-mainpuri-news-agr4674272115","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में छापेमारी कर मावा और सोनपपड़ी के नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में छापेमारी कर मावा और सोनपपड़ी के नमूने भरे
विज्ञापन
09एमएनपी-21-कुरावली में एक दुकान पर निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दिवाली पर मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को कुरावली स्थित एक घर पर टीम ने छापा मारा। यहां से मावा और सोनपापड़ी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। अन्य दुकानों से भी चार नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने एसडीएम कुरावली मानसिंह पुंडीर के नेतृत्व में अभियान चलाया। टीम ने कस्बा स्थित दिनेश चंद्र जैन उर्फ टिंकल के घर छापा मारा। यहां मावा और सोनपापड़ी बनाई जा रही थी। टीम ने दोनों के नमूने लिए। नगर के रवि जैन मिष्ठान भंडार पर निरीक्षण कर बेसन का लड्डू और कचौड़ी व बाबा स्वीट हाउस से मावा और पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। कुल छह नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए।
टीम ने सभी दुकानदारों को साफ-सफाई रखने के साथ ही नियमानुसार ही खाद्य पदार्थ में रंग मिलाने के निर्देश दिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा शामिल रहे।