दिवाली पर जनता को तोहफा: सरसों का तेल और रिफाइंड के दाम गिरे, इतनी सस्ती हुईं दालें...देखें रेट लिस्ट
दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिली है। सरसों का तेल और रिफाइंड के दाम गिरे हैं। वहीं दालों के रेट में भी कमी आई है।
विस्तार
बढ़ती महंगाई से इस दिवाली लोगों को राहत मिली है। खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर होने से घर की रसोई इस बार ज्यादा महकने की उम्मीद है। सरसों तेल और रिफाइंड के दाम पांच-पांच रुपये प्रति लीटर कम हुए हैं। अरहर की दाल और राजमा के दाम भी गिरे हैं। इससे ग्राहक और विक्रेता दोनों वर्गों में खुशी है।
शाहगंज बाजार स्थित किराना के थोक व फुटकर विक्रेता दीपक अग्रवाल ने बताया कि आमतौर पर दिवाली या अन्य किसी बड़े त्योहार से पहले खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छूने लगते थे। इस बार राहत है। एक माह में कई वस्तुओं के दाम गिरे हैं। कई के दाम स्थिर हैं।
ये भी पढ़ें - चूड़ियों ने करा दी कलह: पत्नी की इस हरकत ने उड़ाए पति के होश, थाने पहुंच गई...मामला सुन पुलिस भी सन्न
| खाद्य सामग्री | वर्तमान दरें | एक माह पहले की दरें |
| सरसों तेल | 145 | 150 |
| रिफाइंड | 140 | 145 |
| अरहर दाल | 160 | 180 |
| राजमा | 120 | 130 |
| गोल्डन बासमती | 100 | 100 |
| बेसन | 100 | 100 |
| चीनी | 43 | 43 |
| चीनी | 35 | 35 |
| सूजी | 38 | 38 |
| आटा | 32 | 32 |
नोट: यह सभी दरें प्रति किलो/प्रति लीटर की हैं।
ये भी पढ़ें - UP ByPoll 2024: भाजपा ने अनुजेश यादव को क्यों दिया टिकट? अखिलेश यादव का पहला बयान आया सामने; जानें क्या कहा
महिलाओं के बयान: रहता था उछाल
कमला नगर निवासी नीतू वर्मा ने बताया कि खाद्य सामग्री के दाम त्योहार पर स्थिर हैं। यह राहत भरी बात है। आमतौर पर त्योहारों से पहले इनमें उछाल देखा जाता है।
ये भी पढ़ें - UP ByPoll: सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव ने भाजपा से किया नामांकन, मैनपुरी कलक्ट्रेट पहुंचे; जानें कौन-कौन रहा साथ
बल्केश्वर निवासी गायत्री चतुर्वेदी का कहना है कि रसोई का बजट त्योहार पर ठीक रहे। इससे अच्छी बात कोई और नहीं हो सकती है। त्योहार पर अन्य खर्चे वैसे ही बहुत ज्यादा रहते हैं।
ये भी पढ़ें - भाजपा के दांव से मुश्किल में सपा: धर्मेंद्र यादव के लिए बड़ा धर्म संकट, जीजा या भतीजा... किसका देंगे साथ?