फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   By Election 2024 Son-in-law of Saifai family Anuj Yadav filed nomination from BJP

UP ByPoll: सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव ने भाजपा से किया नामांकन, मैनपुरी कलक्ट्रेट पहुंचे; ये दिखे साथ

Fri, 25 Oct 2024 06:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 06:23 PM IST
सार

By Election 2024: मैनपुरी की करहल विधानसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा से अनुजेश यादव ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। साथ में उनकी मां पूर्व विधायक उर्मिला यादव और भाजपा के तीन कद्दावर मंत्री नजर आए। 
 

विज्ञापन
By Election 2024 Son-in-law of Saifai family Anuj Yadav filed nomination from BJP
अनुजेश यादव और उनकी मां पूर्व विधायक उर्मिला यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की करहल विधानसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सैफई परिवार के दामाद और अखिलेश के बहनोई अनुजेश यादव ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा से नामांकन किया। उनके नामांकन में तीन मंत्री सहित पूर्व विधायक मां उर्मिला यादव और भाजपा के विधायक व नेता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने अनुजेश की जीत का भरोसा दिया।
विज्ञापन








 

मैनपुरी की करहल विधानसभा से उपचुनाव का मुकाबला कड़ा होने जा रहा है। बराबरी की टक्कर इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि मुलायम सिंह यादव के पौत्र तेज प्रताप यादव के सामने उनके फूफा अनुजेश यादव भाजपा से चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को अनुजेश यादव पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, मंत्री अजीत पाल, भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह और अपनी मां पूर्व विधायक उर्मिला यादव के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने दो सेटों में अपना नामांकन किया। नामांकन के दौरान जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पैक्सफेड मंत्री प्रेम सिंह शाक्य, पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, जिला प्रभारी अनिल चौधरी आदि मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें -  UP ByPoll 2024: भाजपा ने अनुजेश यादव को क्यों दिया टिकट? अखिलेश यादव का पहला बयान आया सामने; जानें क्या कहा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति किसी की बापौती नहीं: उर्मिला
अनुजेश यादव की मां और मुलायम सिंह यादव की समधन उर्मिला यादव भी अपने बेटे के नामांकन में पहुंचीं। करहल सीट पर वर्षों से सपा का दबदबा होने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राजनीति किसी की बापौती नहीं है। समय बदलता रहता है। अब समय आ गया है कि करहल की जनता करहल के ताज को बदलेगी। भाजपा की नीतियों से करहल से अनुजेश यादव विधायक होंगे।

ये भी पढ़ें -  भाजपा के दांव से मुश्किल में सपा: धर्मेंद्र यादव के लिए बड़ा धर्म संकट, जीजा या भतीजा... किसका देंगे साथ?


 
विज्ञापन

विधायक बना तो घिरोर को फिर से मिलेगा विधानसभा का दर्जा
नामांकन कर बाहर निकले भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव ने कहा कि करहल की जनता उन्हें विधायक बनाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि घिरोर विधानसभा से उनके परिवार का पुराना नाता रहा है। उनकी मां यहां से दो बार विधायक रहीं और उनके ताऊ भी एक बार विधायक रहे। वे यदि करहल से विधायक बनते हैं तो घिरोर विधानसभा को खोया हुआ वर्चस्व फिर से वापस लौटेगा। वे घिरोर को फिर से विधानसभा का दर्जा दिलाने का कार्य करें।

ये भी पढ़ें -  दिवाली पर जनता को तोहफा: सरसों का तेल और रिफाइंड के दाम गिरे, इतनी सस्ती हुईं दालें...देखें रेट लिस्ट

 

नामांकन में नहीं नजर आईं संध्या यादव
अनुजेश यादव के नामांकन में सैफई परिवार के सदस्य शामिल होने की उम्मीद थी। लेकिन सैफई परिवार से काई नहीं पहुंचा। यहां तक कि नामांकन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मैनपुरी अनुजेश की पत्नी और धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या उर्फ बेबी यादव भी नजर नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed