फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   diwali festivel market

धन की देवी लक्ष्मी आज देंगी घर घर दस्तक

Fri, 13 Nov 2020 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
diwali festivel market
कासगंज में दीपावली पर्व के लिए दियों की खरीदारी करते लोग - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दीपावली को लेकर घरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लोगों ने बाजार में पहुंच कर पूजा सामग्री, फल, फूल मिष्ठान, नारियल, खील खिलौने बताशे आदि की खरीदारी की। इसके साथ ही अपने घरों व प्रतिष्ठानों को सजाने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बिजली की झालरों, बंदनवार, फूल मालाओं, आदि पूजा के सामन की खरीदारी भी की गई। पूजन को विधि विधान से संपन्न कराने के लिए लोगों ने पंडित पुरोहितों से संपर्क साधा। उनसे शुभ मुहूर्त के संबंध में जानकारी ली। पूजन के लिए उनकी बुकिंग भी की गई ताकि पूजा के समय पर वे उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

सबसे पहले करें चौकी की स्थापना
चौकी पर लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां इस प्रकार रखें कि उनका मुख पूर्व या पश्चिम में रहे। लक्ष्मीजी, गणेशजी की दाहिनी ओर रहें। कलश को गंगाजल भरकर लक्ष्मीजी के पास चावलों पर रखें। नारियल को लाल वस्त्र में लपेट की कलश पर रखें। दो बड़े दीपक रखें। एक में घी भरें व दूसरे में तेल। एक दीपक चौकी के दाईं ओर रखें व दूसरा मूर्तियों के चरणों में।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त एक दीपक गणेशजी के पास रखें। मूर्तियों वाली चौकी के सामने छोटी चौकी रखकर उस पर लाल वस्त्र बिछाएं। कलश की ओर एक मुट्ठी चावल से लाल वस्त्र पर नवग्रह की प्रतीक नौ ढेरियां बनाएं। गणेशजी की ओर चावल की सोलह ढेरियां बनाएं। इनके बीच स्वस्तिक का चिह्न बनाएं। इसके बीच में सुपारी रखें व चारों कोनों पर चावल की ढेरी। सबसे ऊपर बीचोंबीच ऊॅं लिखें।
छोटी चौकी के सामने तीन थाली व जल भरकर कलश रखें। पहली थाली में ग्यारह दीपक, दूसरी में खील, बताशे, मिठाई, वस्त्र, आभूषण, चन्दन का लेप, सिन्दूर, कुमकुम, सुपारी, पान, तीसरी में कमल या गुलाब का फूल, दुर्वा, चावल, लौंग, इलायची, केसर-कपूर, हल्दीचूने का लेप, सुगंधित पदार्थ, धूप, अगरबत्ती, एक दीपक रखें।
लक्ष्मी सूक्त मंत्र का करें पाठ
कासगंज। दीपावली पर्व पर विधि विधानपूर्वक पूजन अर्चन करने से मां लक्ष्मी की असीम अनुकंपा होती है। लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से माता की विशेष कृपा बरसती है। जिन घरों में लक्ष्मी की पीतल या चांदी की मूर्ति होती है वहां विधिवत पूजन होना चाहिए। माता लक्ष्मी की मूर्ति के साथ ही भगवान गणेश का होना भी अनिवार्य है।

माता लक्ष्मी धन की देवी हैं तो भगवान गणेश बुद्धि के देवता माने गए हैं। दीपावली पर्व पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करने से बुद्धि और धन बढ़ता है। शुक्र गृह लक्ष्मी की पूजा से शुभ फल देता है। इससे कुंडली के दोष भी दूर होते हैं। लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा कुमकुम आदि से करें। ये सब पवित्रता के प्रतीक हैं। माता लक्ष्मी को भोग में खीर या मीठा दूध चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed