{"_id":"68d90859b36b4874750e0ccd","slug":"diwali-fair-to-begin-in-bateshwar-in-agra-from-october-18-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: बटेश्वर में दिवाली मेला 18 अक्तूबर से...दीपोत्सव के साथ होगा दंगल; जिपं अध्यक्ष ने परखी तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बटेश्वर में दिवाली मेला 18 अक्तूबर से...दीपोत्सव के साथ होगा दंगल; जिपं अध्यक्ष ने परखी तैयारियां
Sun, 28 Sep 2025 03:39 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:39 PM IST
सार
14 अक्तूबर से आगरा के बटेश्वर के प्रसिद्ध पशु मेला के लिए पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। मेला में रामलीला और रासलीला का मंचन, लोकगायन, खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन
मेला की तैयारियों की समीक्षा करतीं जिपं अध्यक्ष।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने शनिवार को बालूगंज कार्यालय पर बटेश्वर में दिवाली और पशु मेला की तैयारियों, विकास कार्यों की समीक्षा की। 18 अक्तूबर से 9 नवंबर तक चलने वाले दिवाली मेला में यमुना घाटों पर भव्य दीपोत्सव, आरती के अलावा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, दंगल और विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने बताया कि 14 अक्तूबर से बटेश्वर के प्रसिद्ध पशु मेला के लिए पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। मेला में रामलीला और रासलीला का मंचन, लोकगायन, खेल प्रतियोगिताएं होंगी। मिनी मैराथन, कबड्डी, वॉलीबॉल, क्रिकेट टूर्नामेंट व दंगल होगा। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जोगरा खुर्द, जैतपुर कलां, किरावली व एत्मादपुर में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम के कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि विभिन्न महापुरुषों के नाम पर 15 नए खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, नालियों, शौचालयों और जलाशयों के साैंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। बैठक में महिला आर्थिक सुरक्षा के लिए स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने और प्रधानमंत्री लखपति दीदी योजना, स्वदेसी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने हर माह सघन पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। जीएसटी में हुए सुधारों पर सरकार को धन्यवाद दिया। बैठक में विधायक छोटेलाल वर्मा भी माैजूद रहे।
ये भी पढ़ें-आश्रम कांड: रूम नंबर 101 और रात तीन बजे... यूपी के इस होटल में छिपा था चैतन्यानंद सरस्वती; गिरफ्तारी की कहानी
ये भी पढ़ें-आश्रम कांड: रूम नंबर 101 और रात तीन बजे... यूपी के इस होटल में छिपा था चैतन्यानंद सरस्वती; गिरफ्तारी की कहानी