फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divyang Yuvak dies In Road Accident

फिरोजाबादः जेसीबी की चपेट में आकर दिव्यांग की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 27 May 2020 05:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 May 2020 05:18 PM IST
सार

राशन कार्ड पंजीकरण का पैसा देकर एका से गांव लौट रहा था दिव्यांग

विज्ञापन
Divyang Yuvak dies In Road Accident
दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना एका के नगला श्वेटा के पास जेसीबी की चपेट में आने से दिव्यांग युवक की मौत हो गई। हादसे के गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी जसराना, उपजिलाधिकारी सहित तीनों थाने की फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने जेसीबी और चालक को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम को भेजा है। दिव्यांग ने राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। पंजीकरण करने वाले दुकानदार को पैसा देकर वह एका से गांव लौट रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ। 
विज्ञापन


पुलिस ने घर के सामने पीटा व्यापारी, लोगों में गुस्सा, एसएसपी ने दोनों सिपाही किए निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


नगला श्वेटा निवासी निरंजन (30) पुत्र खेम सिंह दोनों पैरों से दिव्यांग था। बुधवार को ट्राई रिक्शा से राशनकार्ड बनवाने के लिए एका आया था। वह एका से ही गांव की ओर ट्राई रिक्शा से वापस लौट रहा था।

Divyang Yuvak dies In Road Accident
हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया सड़क पर जाम - फोटो : अमर उजाला
नगला श्वेटा मोड़ के पास काफी तेज रफ्तार आ रही जेसीबी ने निरंजन सिंह के ट्राई रिक्शा में टक्कर मार दी। निरंजन सिंह की मौके पर मौत हो गई। जेसीबी ने आगे के हिस्से में शव को उठाकर ले जाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने देखा तो विरोध कर दिया। जेसीबी चालक का पीछा किया तो वह नगल गत्त के पास जेसीबी को छोड़कर भाग गया।

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों में पुलिस फोर्स के देर से आने को लेकर गुस्सा था। हादसे के बाद जाम लगाने की सूचना मिलने पर सीओ जसराना बल्देव सिंह खनेड़ा, एसडीएम जसराना कुमार चंद्र ज्वालिया, थाना प्रभारी निरीक्षक फरिहा सुनील कुमार, जसराना गिरीशचंद्र गौतम, एका रवींद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कहा कि जेसीबी अवैध खनन का काम करती है। पुलिस ने जाम लगाए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा है।
 
जेसीबी की चपेट में आ जाने से नगला स्वेटा निवासी दिव्यांग निरंजन की मौत हो गई। कुछ ग्रामीणों ने जाम लगा दिया था। समझाने के बाद ग्रामीण मान गए। जाम खुलवाकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। जेसीबी चालक सहित कब्जे में है मुकदमा दर्ज कर लिया है।  बल्देव सिंह खनेड़ा सीओ जसराना, फिरोजाबाद

विधायक एवं एका चेयरमैन ने परिजनों को बंधाया ढांढस 
जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी,एका नगर पंचायत के चेयरमैन मायादेवी एवं प्रतिनिधि योगेश कुमार थाना एका पहुंचे थे। इस दौरान हादसे के शिकार हुए निरंजन कुमार के परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों को सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया। खेमी सिंह के पांच बेटों में निरंजन सिंह सबसे बड़ा था। गांव में परचून की दुकान संचालित करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed