फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divyang refused to testify then attacked with an ax in etah crime news

Etah News: दिव्यांग ने गवाही देने से किया मना, तो कर दिया ऐसा हाल

Tue, 29 Nov 2022 01:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 01:22 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि दिव्यांग युवक हमले में घायल हुआ है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Divyang refused to testify then attacked with an ax in etah crime news
beat demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग युवक को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि पूर्व में आरोपियों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें वह गवाह है। मामले में समझौता और अपने पक्ष में गवाही के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इन्कार करने पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। 

विज्ञापन

यहां का है मामला 

गांव नगला हरू निवासी दिव्यांग वीरेंद्र सिंह को शनिवार की रात करीब नौ बजे घर में घुसकर कुल्हाड़ी से सिर में प्रहार कर घायल कर दिया गया है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर परिजन उपचार करा रहे हैं। घायल ने बताया कि गांव के ही रामनाथ, सरनाम, प्रेमशंकर, मनोज और टिंकू के खिलाफ 16 जुलाई 2022 को एक मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में वह गवाह है। आरोप है कि इसमें समझौता करने और अपने पक्ष में शपथ पत्र देकर गवाही देने के लिए रामनाथ, प्रेम शंकर और शीलेंद्र शनिवार की रात करीब नौ बजे घर पर आए। इसमें समझौता करने से इन्कार कर दिया तभी कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें Mainpuri: सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति को देख अखिलेश यादव ने रुकवाई कार, पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हुई रिपोर्ट 

भाई नेमसिंह ने बताया कि भाई के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। पूर्व के मामले में भी सिर में चोट पहुंचाकर वीरेंद्र को घायल किया गया था। भाई एक पैर से दिव्यांग हैं। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि दिव्यांग युवक हमले में घायल हुआ है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed