फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divyang man attempted suicide jumped into the canal in Mathura

Mathura: दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने से आहत दिव्यांग ने किया आत्महत्या का प्रयास, नहर में कूदा

Sat, 05 Nov 2022 03:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Nov 2022 03:36 PM IST
सार

मथुरा के स्वेज फार्म निवासी सेठी (38) पुत्र खेमचंद्र एक पैर से दिव्यांग है। वह बैसाखी के सहारे चलता है। वह शनिवार की सुबह अडींग के समीप नहर में कूद गया। राहगीरों और पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Divyang man attempted suicide jumped into the canal in Mathura
युवक से पूछताछ से करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा का एक दिव्यांग युवक दो साल से गोवर्धन में रह रहा है। उसका आरोप है कि उसे किरायेदार ने दुष्कर्म के झूंठे केस में फंसा दिया। इससे आहत होकर उसने शनिवार को अडींग के समीप नहर में कूदकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से युवक को रजवाह से सकुशल निकाल लिया। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। 

विज्ञापन


मथुरा के स्वेज फार्म निवासी सेठी (38) पुत्र खेमचंद्र एक पैर से दिव्यांग है। वह बैसाखी के सहारे चलता है। शनिवार की सुबह वह घर से गोवर्धन पहुंचा। गोवर्धन-मथुरा मार्ग स्थित अडींग के समीप नहर में कूद गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस पर पड़ी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दरोगा डीसी यादव मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने राहगीरों की मदद से दिव्यांग को नहर से बाहर निकाला। दिव्यांग सेठी ने बताया कि वह दो साल से गोवर्धन की इंद्रा कॉलोनी में रह रहा है। नदवई राजस्थान के किरायेदार ने दुष्कर्म के झूंठे केस में फंसा दिया है। इसलिए आत्महत्या करना चाहता है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया दिव्यांग को सकुशल निकाल लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed