फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divya, Prashant and Raja selected for model state

Agra News: दिव्या, प्रशांत व राजा के मॉडल राज्य के लिए चयनित

Sun, 27 Jul 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 27 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Divya, Prashant and Raja selected for model state
कासगंज। एटा जनेश्वर मिश्र जिला पंचायत में आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक मॉडल व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में जिले के तीन मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित कर लिए गए हैं। अब ये बाल विज्ञानी राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक डॉ. जयंत गुप्ता ने बताया कि एटा में आयोजित प्रतियोगिता में 71 में 60 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। इसमें सार्वजनिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाबूपुर खुशकुरी के राजा चौहान की व्हीट मिल ग्राइंडिंग मशीन, द्रौपदी देवी जाजू बालिका विद्यालय की दिव्या के वायरलेस ग्रास कटर, उच्च प्राथमिक विद्यालय नसरतपुर के प्रशांत का पीनट सीलिंग मशीन मॉडल को राज्य स्तर के लिए चयनित किया गया है। सह समन्वयक अभिषेक पांडे, नोडल समन्वयक राजकीय मदन चंद्र राजपूत, राजेंद्र सिंह वर्मा, करन सिंह, धीरेंद्र कुमार वर्मा, एआरपी सरिता चौहान, आदि ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed