फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divisional commissioner said if encroachment on roads action will be taken against responsible officer in Agra

Agra News: मंडलायुक्त की दो टूक; सड़कों पर हुआ अतिक्रमण... तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई

Thu, 17 Oct 2024 02:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 02:02 PM IST
सार

आगरा में मंडलायुक्त ने नगर निगम की समीक्षा बैठक की। कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Divisional commissioner said if encroachment on roads action will be taken against responsible officer in Agra
आगरा- मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एमजी रोड हो या फतेहाबाद रोड, देहली गेट हो या राजा की मंडी, अतिक्रमण, अवैध ठेल-ढकेल या फुटपाथ पर कब्जा मिला तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। यह निर्देश बुधवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने नगरायुक्त को दिए। उन्होंने नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने फतेहाबाद रोड पर रमाडा कट से लेकर चौपाटी तक सभी अवैध वेंडर्स को हटाने के निर्देश दिए। कहा त्योहार पर शहर की सड़कों पर अतिक्रमण खत्म होना चाहिए। एक बार हटाने के बाद यदि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन

सभी अधिकारियों से उनके क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए। अतिक्रमण की सूची संबंधित पुलिस थानों को उपलब्ध कराने, दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधितों के विरुद्ध केस दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

रमाडा कट पर क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत के निर्देश भी नगरायुक्त को दिए। त्योहार पर स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने, सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने, शौचालयों की सफाई, पेयजल व अन्य नगरीय सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed