{"_id":"65def2311f95e8ff520555fb","slug":"divisional-commissioner-instructed-dm-and-ssp-to-remain-alert-at-booths-during-lok-sabha-elections-in-agra-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: पिछले चुनावों में बवाल के कारण खोजें, बूथों पर डीएम व एसएसपी को सतर्क रहने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: पिछले चुनावों में बवाल के कारण खोजें, बूथों पर डीएम व एसएसपी को सतर्क रहने के निर्देश
Wed, 28 Feb 2024 03:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:32 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव को लेकर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने समीक्षा बैठक की। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान हुए बवाल के कारण खोजे। साथ ही संवेदनशील बूथों पर डीएम व एसएसपी को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करतीं मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि जिन बूथों पर पिछले चुनावों में बवाल हुए उनके कारण खोजें। संवेदनशील बूथों को लेकर डीएम व एसएसपी सतर्क रहें। हिंसक घटनाओं से चुनाव में कोई व्यवधान न पड़े। हिंसक घटनाओं की रोकथाम के लिए अभी से सभी जुट जाएं।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने सबसे पहले चारों जिलों के मतदाता संख्या, मतदान केंद्र, लिंगानुपात, नए मतदाता और 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के अलावा दिव्यांग मतदाताओं की समीक्षा की। मंडल में 2019 की तुलना में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या घटी है। इसके कारणों का पता लगाने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
बीएलओ का घर-घर सर्वे में भरे गए फार्मों को फीड कराने और पोलिंग बूथों पर पर्याप्त ईवीएम मशीनों की व्यवस्था के निर्देश दिए। प्रत्येक जिले में स्ट्रांग रूम व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ डीएम व पुलिस अधिकारियों को सतर्क निगाह रखने के निर्देश दिए।
पाबंद होंगे मंडल में हिस्ट्रीशीटर
चुनाव में कानून व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने चारों जिलों में पुलिस अधिकारियों को हिस्ट्रीशीटर चिह्नित कर उन्हें पाबंद करने और सभी लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के दौरान नकदी, शराब, ड्रग्स की रोकथाम के लिए बॉर्डर पर टीमें गठित करने के निर्देश दिए हैं।