फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   diversion from Yamuna Kinara Road to Ghatiya during Nagar Kirtan in Agra

नगर कीर्तन: आगरा में यमुना किनारा रोड से घटिया तक रहेगा डायवर्जन, जाम से बचने के लिए रूट देखकर ही घर से निकलें

Sun, 21 Jan 2024 01:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 01:11 PM IST
सार

आगरा में नगर कीर्तन के दौरान यमुना किनारा रोड से घटिया तक डायवर्जन रहेगा। आमजन जाम से बचने के लिए रूट देखकर ही घर से निकलें।

विज्ञापन
diversion from Yamuna Kinara Road to Ghatiya during Nagar Kirtan in Agra
गुरुद्वारा माईथान में शामिल झांकियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरु गोविंद साहिब के प्रकाश पर्व पर रविवार को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसके लिए सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक वाहनों का रूट बदला गया है। ऐसे में रविवार को घर से निकलें तो रूट को चेक जरूर कर लें, जिससे जाम का सामना नहीं करना पड़े।

विज्ञापन


यातायात पुलिस विभाग की ओर से जारी रूट डायवर्जन प्लान के मुताबिक यमुना किनारा मार्ग से बालूगंज पुलिस चौकी चौराहे होकर सभी प्रकार के वाहन विक्टोरिया पार्क तिराहे से पुरानी मंडी चौराहे, फूल सैयद चौराहे की ओर जा सकेंगे। करियप्पा चौराहे से बालूगंज पुलिस चौकी से होकर बिजलीघर या हाथीघाट की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को करियप्पा चौराहे से फूल सैयद, पुरानी मंडी होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन


सुभाषचंद्र बोस मूर्ति चौराहे से कोई वाहन बालूगंज की ओर नहीं जा सकेगा। सदर या क्लब चौराहे की ओर से आने वाले यातायात को तारघर चौराहे से मेहर टाकीज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। ये वाहन करियप्पा, फूल सैयद चौराहे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। बालूगंज पेट्रोल पंप तिराहे से समस्त प्रकार के वाहनों को तारघर चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजलीघर चौराहे से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को चीलगढ़ चौराहे से बालूगंज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ये वाहन चीलगढ़ से अमर सिंह गेट होकर विक्टोरिया पार्क तिराहे से पुरानी मंडी की ओर से निकल सकेंगे। ताज व्यू कॉलोनी (आर्मी बेस तिराहा) से किसी तरह के वाहनों को बालूगंज की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

इसी तरह धूलियागंज चौराहे से किसी तरह के वाहन घटिया आजम खां की ओर नहीं जा सकेंगे। रावतपाड़ा तिराहे से फुव्वारा चौक की तरफ आने वाले वाहनों को रावतपाड़ा से दरेसी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। पीपल गेट तिराहे से कोतवाली की ओर आने वाले वाहनों को एमएम गेट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 


हींग की मंडी तिराहे से वाहनों को कोतवाली की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। सेंट पीटर्स तिराहे से घटिया की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को सेंट पीटर्स तिराहे से डायवर्ट किया जाएगा। विजय नगर तिराहे से वाहनों को घटिया की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह रघुनाथ टाकीज से भी वाहनों को घटिया चौराहे की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed