{"_id":"66933ca83f2e2b8109092757","slug":"diversion-for-agniveer-recruitment-vehicles-stopped-at-rohta-canal-there-is-a-traffic-jam-2024-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Recruitment 2024: अग्निवीर भर्ती के लिए के लिए डायवर्जन, रोहता नहर पर ही रोके गए वाहन; लग गया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Recruitment 2024: अग्निवीर भर्ती के लिए के लिए डायवर्जन, रोहता नहर पर ही रोके गए वाहन; लग गया जाम
Sun, 14 Jul 2024 08:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Jul 2024 08:19 AM IST
सार
फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड, यमुना किनारा रोड की ओर से आने वाले भारी वाहनों को तोरा चौकी, दिगनेर पुलिया, देवरी पुलिया, रोहता होकर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
डायवर्जन प्लान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एकलव्य स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती के लिए शनिवार की शाम से ही यातायात परिवर्तन लागू कर दिया गया। यह एक अगस्त यानी 19 दिन तक लागू रहेगा। शाम छह बजे से रोहता नहर से क्लब चौराहे की ओर आने वाले वाहनों को रोक दिया गया।
भारी वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था
1- भगवान टाॅकीज चौराहा से महानगर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गों से महानगर में भेजा गया। ग्वालियर की ओर से शहर में आने वाले भारी वाहन रोहता नहर चौराहा से पथौली नहर चौराहा, रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया होते हुए शमसाबाद रोड पर भेजे गए।
2- फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड, यमुना किनारा रोड की ओर से आने वाले भारी वाहनों को तोरा चौकी, दिगनेर पुलिया, देवरी पुलिया, रोहता होकर निकाला जा रहा है। इसी तरह मधु नगर चौराहा से वाहनों को रोक दिया गया।

हल्के वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था
क्लब चौराहा (पीडब्ल्यूडी चौराहा) से अल्लाह बख्श चौराहा तक एवं अल्लाह बख्श चौराहे से क्लब चौराहा से स्टेडियम के सामने सभी प्रकार के छोटे-बडे वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। फतेहाबाद रोड, शमसाबाद रोड, यमुना किनारा रोड की ओर से आने वाले हल्के वाहन भी दूसरे मार्गों से होकर गुजारे गए।