फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Divers searching for villager drowned in river

नदी में डूबे ग्रामीण को खोज रहे गोताखोर, नहीं लगा सुराग

Thu, 27 Oct 2022 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Divers searching for villager drowned in river
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र का एक ग्रामीण बुधवार को काली नदी के राजपुर घाट पर पानी लेते समय पैर फिसलने से नदी में डूब गया था। बृहस्पतिवार को भी गोताखोरों ने ग्रामीण की नदी में तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस द्वारा स्टीमर और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सलेमपुर लाला निवासी हरिराम(48) बुधवार की सुबह 11 बजे काली नदी में राजपुर घाट से पानी ले रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह काली नदी में डूब गया। खेत में काम कर रहे लोग उसे बचाने दौड़े लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना पुलिस और परिवारीजनों को दी गई। पुलिस और परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी नदी में आसपास के क्षेत्र में तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर स्टीमर का भी सहारा लिया गया और दूर तक उसको खोजा गया लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है। थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया ग्रामीण की स्टीमर, गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed