फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District youth who went to Russia forced to fight war

Agra News: रूस गए जिले के युवक को जंग लड़ने के लिए किया मजबूर

Fri, 23 Feb 2024 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Feb 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
District youth who went to Russia forced to fight war
कासगंज। हेल्पर की नौकरी के लिए अपने दो अन्य लोगों के साथ रूस गए गंजडडुडवारा के युवक अरबाब को प्राइवेट आर्मी में भर्ती करके रूस-यूक्रेन युद्ध में जंग लड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है। युवक अबरार के द्वारा अपने परिजनों को भेजे गए वीडियो में यह सच्चाई बताई है। युवक बार-बार अपने परिजनों से रूस से वापस अपने देश बुलाने की गुहार लगा रहा है। युवक के साथ गए दो अन्य लोगों में एक हैदराबाद का युवक अशफान और एक कश्मीर का युवक जहूर भी शामिल है। युवक अरबाब ने परिवार के लोगों को वीडियो भेजकर वहां के हाल बयां किए हैं। उसका कहना है कि शीघ्र उसे वापस नहीं बुलाया गया तो कुछ भी हो सकता है। युवक ने अपने वीडियो में कहा है कि वह बाबा ब्लॉग एजेंसी के माध्यम से 12 नवंबर 2023 को रूस की राजधानी मास्को पहुंचा। यहां उससे रूसी भाषा के अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए। उसका कहना है कि उसे यह नहीं मालूम की कौन से पेपर पर हस्ताक्षर कराए गए। युवक ने बताया कि एजेंसी के द्वारा उसे रूस के सरकारी विभाग में हेल्पर के रूप में कार्य करने की बात बताई गई थी और एक लाख रुपये से अधिक वेतन मिलने की बात कही थी।अरबाब ने वीडियो में बताया कि यह सारी जानकारी मिलने के बाद वह रूस गया था। उसके साथ हैदराबाद और कश्मीर का युवक भी गया था। सभी को हेल्पर की बात बताई गई थी। वीडियो में युवक ने आपबीती बताते हुए कहा कि वह स्वयं भी युद्ध में घायल हुआ है और उसे दो साथी भी घायल हुए हैं। घायल होने के बाद उपचार के बाद सही होने पर फिर से यूक्रेन के बॉर्डर पर तैनात किया गया है। अरबाब के वीडियो संदेश से परिवार के लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed