{"_id":"65d898b2a31ddccc4c0e2234","slug":"district-sensitive-from-election-point-of-view-police-keeping-an-eye-on-every-activity-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-113219-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चुनाव की दृष्टि से जिला संवेदनशील, हर गतिविधि पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चुनाव की दृष्टि से जिला संवेदनशील, हर गतिविधि पर पुलिस की नजर
Fri, 23 Feb 2024 06:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 23 Feb 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
चुनाव की दृष्टि से जिला संवेदनशील, हर गतिविधि पर पुलिस की नजर
आईजी ने विभागीय शाखाओं का किया निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक की
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। जनपद संवेदनशील जिला है। इसलिए हर गतिविधि पर नजर है। शुक्रवार को यह बात आईजी आगरा जोन दीपक कुमार ने मैनपुरी के दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान कहीं। आईजी के विभागीय शाखाओं का निरीक्षण किया। अपराध समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
शुक्रवार को आईजी आगरा जोन जनपद मैनपुरी दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे। एसपी कार्यालय में गार्द ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी राहुल मिठास के साथ विभागीय शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पत्र व्यवहार शाखा में कार्य संबंधी कुछ कमी पाए जाने पर एसपी को सुधार कराए जाने के निर्देश दिए। एसपी की रीडर शाखा में बेहतर कार्य को देख आईजी ने सराहना की। विशेष रूप से पुरस्कृत किए जाने की भी बात कही।
पुलिस लाइन पहुंचने के बाद आईजी दीपक कुमार ने पेंशनर्स के साथ बैठक की। उनकी समस्याओं को सुना और अधीनस्थों को निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। पेंशनर्स से कहा कि पुलिस विभाग उनका परिवार है। कभी किसी भी समस्या होने पर अवश्य बताएं। आईजी ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले की स्थित आदि के बारे में जाना। इसके बाद सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। आईजी ने क्षेत्रवार अपराध समीक्षा की। दर्ज मामले और उसमें की गई कार्रवाई को लेकर एसपी विनोद कुमार की सराहना की। आईजी ने कहा कि जो आपराधिक घटनाएं हुईं। उनके पुलिस ने अधिकतर मामलों के खुलासे किए हैं। जो कि बेहतर पुलिसिंग को दर्शाता है।
विज्ञापन
आईजी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि जनपद चुनाव को लेकर एक संवेदनशील जिला है। अधिकारियों की लगातार जिले पर नजर है। चुनाव आयोग की मंशा के अनुसार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना ही प्राथमिकता है। हर हाल में जनपद में भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराने में सफल होंगे। आईजी ने कहा कि वह जिले के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण भी करेंगे। वहीं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे।
मल्टी एजेंसी सेंटर का किया लोकार्पण
आईजी शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के लिए पुलिस लाइन पहुंचे। वहां स्थापित किए गए मल्टी एजेंसी सेंटर के भवन का लोकार्पण किया। बताया कि पुलिस के खुफिया सूचना तंत्र शाखाओं को अब एक ही छत के नीचे एजेंसी के तहत संचालित किया जाएगा। मल्टी एजेंसी सभी शाखाओं का एक मिला जुला स्वरूप होगी।