फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District president of Karni Sena was under house arrest

Kasganj: रक्त स्वाभिमान सम्मेलन...करणी सेना के जिला अध्यक्ष को किया नजरबंद, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

Sun, 13 Apr 2025 01:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 13 Apr 2025 01:14 AM IST
सार

करणी सेना की ओर से आगरा के गढ़ी रामी में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए क्षत्रिय नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर किया। इसको लेकर नारेबाजी की गई।
 

विज्ञापन
District president of Karni Sena was under house arrest
कासगंज में करणी सेना जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र को पुलिस ने किया नजरबंद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के गढ़ी रामी में आयोजित रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल होने जाने से पहले ही क्षत्रिय महासभा व करणी सेना के जिला अध्यक्षों को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। वहीं दो दर्जन क्षत्रिय नेता आगरा के लिए रवाना होने में सफल रहे। 
विज्ञापन


सोरोंजी के नगरिया में क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष विजेंद्र गौर अपने साथियों के साथ आगरा जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और सभी को आगरा जाने से रोक दिया। सभी को एक स्थान पर नजर बंद कर दिया। रोके जाने पर लोगों ने राणा सांगा अमर रहें, रामजीलाल सुमन मुर्दाबाद, क्षत्रिय एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह सोलंकी के घर पर सुबह ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उनको घर पर ही नजर बंद कर दिया। जबकि ठाकुर अवधेश कुमार सिंह, रतन पुंढीर, कबीर प्रताप सिंह, ग्रीस फौजी, वरुण प्रताप सिंह, दुष्यंत चौहान, गौरव चौहान, सीपी सिंह, शिवम् ठाकुर, मनोज ठाकुर, पंकज तोमर, ब्रजभान सिंह, प्रदीप चौहान, मुनेंद्र राघव, अजय सोलंकी, विनय तोमर, सचिन चौहान सहित अन्य नेता पुलिस को चकमा देकर अपने वाहनों से आगरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed