{"_id":"617050c3a80a3c4a7461bc8a","slug":"district-police-was-also-alert-after-wabal-in-sankisa-mainpuri-news-agr512154031","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकिसा में वबाल के बाद जनपद पुलिस भी रही अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकिसा में वबाल के बाद जनपद पुलिस भी रही अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। जनपद फर्रुखाबाद स्थित बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में बुधवार को हुए विवाद के बाद जिले में पुलिस अलर्ट हो गई। जिले की सीमा पर पुलिसकर्मी मुस्तैदी से तैनात रहे। सीओ भोगांव भी बॉर्डर स्थित घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए और स्थिति को संभाला।
बुधवार को शरद पूर्णिमा के मौके पर बौद्ध धर्म के अनुयायी पंचशील का झंडा लेकर संकिसा तीर्थस्थल पहुंचे थे। वहां कार्यक्रम चल रहा था, तभी विवाद शुरू हो गया। विवाद की खबर जैसे ही जिले में पुलिस प्रशासन को लगी सभी थानों का फोर्स अलर्ट हो गया। मैनपुरी और फर्रुखाबाद की सीमा के साथ ही जसराजपुर क्षेत्र में पुलिस फोर्स अलर्ट रहा।
इस बीच सीओ अमर बहादुर पुलिस बल के साथ बॉर्डर स्थित घटनास्थल पर भी गए और फर्रुखाबाद पुलिस के साथ स्थिति को नियंत्रित किया।