फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District police remained alert after Sambhal incident

Agra News: संभल की घटना के बाद जनपद पुलिस रही अलर्ट

Mon, 25 Nov 2024 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 25 Nov 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
District police remained alert after Sambhal incident
संभल की घटना के बाद जनपद पुलिस रही अलर्ट
विज्ञापन

- मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से की निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। संभल में हुए बवाल के बाद जनपद में पुलिस अलर्ट हो गई है। एसपी ने पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल गश्त किया। वहीं सोमवार को ड्रोन के जरिए निगरानी की गई। सभी मस्जिदों के आसपास भी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही।
मस्जिद में सर्वे को लेकर संभल में हुए बवाल के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट है। जिले में भी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की ओर से सभी प्रभारी निरीक्षक से अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। देर रात एसपी ने जहां पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं सोमवार को शहर में आगरा रोड पर ड्रोन के जरिए मुस्लिम इलाकों पर निगरानी की गई। इस दौरान मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। मुस्लिम समाज के नेताओं से भी पुलिस अधिकारियों ने बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

शहर के अलावा करहल में सीओ संतोष कुमार सिंह ने भी क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखी। भोगांव, किशनी थाना क्षेत्रों में भी पुलिस सतर्कता बरतते हुए नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed