फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   District Panchayat President of Agra met CM Yogi Adityanath and requested him to solve water problem

मदद की गुहार: सीएम साहब... सूख रही धरती, बचा लो सरकार; विकराल रूप ले रही पानी की समस्या

Thu, 13 Jun 2024 04:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 04:10 PM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू ने मुख्यमंत्री से बात करके मदद की गुहार लगाई। कहा कि सीएम साहब आगरा की धरती सूख रही। पानी की समस्या विकराल रूप ले रही है। 

विज्ञापन
District Panchayat President of Agra met CM Yogi Adityanath and requested him to solve water problem
सूखा पड़ा खेत

विस्तार

सीएम साहब, आगरा में धरती सूख रही है। भूजल स्तर गिर रहा है। पानी की समस्या विकराल रूप ले रही है। सरकार, ग्रामीण अंचल को बचा लो...। ये गुहार मंगलवार को आगरा की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर लखनऊ में लगाई।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू ने मुख्यमंत्री से वार्ता की। उन्हें बताया कि आने वाले दिनों में वर्षा जल संचयन के इंतजाम करने होंगे। तालाब, पोखर, कूआ सूख रहे हैं। उन्होंने यमुना नदी की सफाई और नगला पैमा बैराज निर्माण शुरू कराने की मांग रखी। साथ ही, फतेहाबाद के रिहावली में उटंगन नदी पर बांध निर्माण कार्य के लिए बजट मांगा।
विज्ञापन


शमसाबाद, फतेहाबाद, सैंया व खेरागढ़ में सड़क निर्माण और कौलारा कलां में पॉलिटेक्निक कॉलेज को शुरू कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री योगी ने जन समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद जल्द निदान का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंधियों के निर्माण से दूर होगा जल संकट

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि खारी और उटंगन यमुना की सहायक नदियां हैं। रिहावली के पास उटंगन यमुना में मिलती है। वर्षा के समय जब यमुना में बाढ़ आती है तो बैक फ्लो को उटंगन में बांध बनाकर संरक्षित किया जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर उसे पानी को दोबारा यमुना में छोड़ा जा सकता है। उन्होंने रिहावली में बांध और अन्य नदियों पर छोटी-छोटी बंधियां बनाए जाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed