{"_id":"676d9dcc746a0ce5fc0e2640","slug":"district-panchayat-president-and-her-husband-accused-of-occupying-the-plot-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-125565-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति पर प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति पर प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप
Thu, 26 Dec 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरों निवासी एक महिला ने जिला पंचायत अध्यक्ष, उनके पति सहित अन्य लोगों पर अपने प्लॉट पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। पीड़ित यादवती पत्नी सुनील कुमार निवासी नगला सुर्जी थाना सोरोंजी ने बताया कि एक प्लॉट बिलराम तहसील में है। वादी का आरोप है कि उसके प्लॉट पर जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, प्रतिनिधि बॉबी कश्यप सहित अन्य ने उसके प्लाॅट पर कब्जा कर लिया है। जब वह अपने प्लॉट पर गई तो आरोपियों ने उसे गालियां दीं और डरा धमका कर भगा दिया। पीड़िता ने जिलाधिकारी से उसके प्लाॅट को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप ने बताया कि उनके द्वारा किसी भी प्लाॅट पर कब्जा नहीं किया गया है। महिला एवं उसके पति के खिलाफ वह मानहानि का दावा करेंगे।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप ने बताया कि उनके द्वारा किसी भी प्लाॅट पर कब्जा नहीं किया गया है। महिला एवं उसके पति के खिलाफ वह मानहानि का दावा करेंगे।
विज्ञापन